विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS अधिकारियों की प्रमोशन के लिए परखा जाएगा गीता व साइबर सुरक्षा का ज्ञान, 50% अंक से उत्तीर्ण करनी होगी परीक्षा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 01:26 PM (IST)

अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को अब पदोन्नति के लिए गीता के उपदेश, साइबर सुरक्षा और अन्य निर्धारित ऑनलाइन कोर्स ...और पढ़ें

आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन के लिए टेस्ट होगा। प्रतीकात्मक फोटो

आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन के लिए टेस्ट होगा। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. पदोन्नति हेतु गीता, साइबर सुरक्षा ज्ञान परीक्षा अनिवार्य।

  2. आइजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स पूरे करना होगा।

  3. परीक्षा परिणाम एपीएआर और पदोन्नति पर सीधा असर।

राज्य ब्यूरो, शिमला। अब केवल फाइलों पर हस्ताक्षर करने या वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) में अच्छे नंबर खुद भर लेने से बात नहीं बनेगी। अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को गीता के उपदेश के साथ साइबर सुरक्षा और निर्धारित पढ़ाई करने और परीक्षा को 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण करने पर ही पदोन्नति मिलेगी। 

अधिकारियों के लिए अब आइजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर आनलाइन कोर्स पूरे करना और उसकी व्यापक मूल्यांकन परीक्षा 50 प्रतिशत अंक के साथ पास करना अनिवार्य कर दिया है।

इस परीक्षा में पास होने का सीधा असर अधिकारियों की वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट और पदोन्नति पर पड़ेगा, क्योंकि परीक्षा का परिणाम सीधे स्पैरो पोर्टल से एपीएआर में दर्ज होगा।

अधिकारियों को आदेश जारी

भारत सरकार के अवर सचिव गौरव आनंद द्वारा जारी इस आदेश को हिमाचल प्रदेश के कार्मिक विभाग के विशेष सचिव राजीव कुमार ने राज्य के सभी अधिकारियों को पालन करने के लिए जारी कर दिया है। हर स्तर के अधिकारियों के लिए कम से कम छह कोर्स तय किए हैं। अधिकारी को इनमें से 50 प्रतिशत कोर्स पूरे करने होंगे, जिसके बाद ही परीक्षा का पोर्टल खुलेगा। परीक्षा में दोबारा प्रयास की कोई सीमा नहीं रखी है।

कौन अधिकारी क्या विषय पढ़ेंगे

वरिष्ठ आईएएस (25 साल से अधिक सेवा वाले) एआई रणनीति, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और भागवद् गीता से नेतृत्व के पाठ जैसे विषय पढ़ेंगे। मध्यम स्तर के अधिकारियों को साइबर रक्षक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (शासन के लिए एआइ माडल) और परिवर्तन प्रबंधन के विषय पढ़ने होंगे। निचले स्तर के कर्मचारी डिजिटल कौशल, तनाव प्रबंधन और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल, विषय पढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लॉटरी शुरू करने में अड़चन, पंजाब और बंगाल की कंपनियों ने उठाए सवाल; अब दिवाली पर शुरुआत मुश्किल