टेस्ट पास, पैनल तैयार... स्टीयरिंग कर रहे ड्राइवरों का इंतजार, कब होगी HRTC में 831 खाली पदों पर भर्ती?
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में 831 चालकों के पद खाली हैं, जबकि जून में ड्राइविंग टेस्ट पास कर चुके 3100 युवा अभी भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
-1790655360586_m.webp)
ड्राइवलों की कमी से बेहाल मौजूदा कर्मचारी।
HighLights
HRTC में 831 चालकों के पद लंबे समय से खाली
जून में 3100 युवाओं ने ड्राइविंग टेस्ट पास किया
अस्थायी पैनल तैयार, पर किसी को नहीं बुलाया गया
अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में चालकों के 831 पद खाली हैं। दूसरी ओर जून में ड्राइविंग टेस्ट देकर काम मिलने की आस लगाए बैठे युवा अब भी इंतजार कर रहे हैं।
निगम ने हड़ताल के संकट के बीच अस्थायी चालकों का पैनल तैयार करने के लिए 23 जून को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया था। प्रदेश के 33 डिपुओं में करीब 3100 युवाओं ने टेस्ट दिया, लेकिन छह महीने की वैधता वाला यह पैनल तैयार होने के बावजूद अभी तक किसी की सेवाएं नहीं ली गई हैं।
नौकरी की उम्मीद में स्टीयरिंग थामने पहुंचे युवा अब खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। चालकों की कमी का असर निगम के मौजूदा कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। पर्याप्त चालक न होने के कारण कर्मचारियों को समय पर छुट्टी और नियमित आराम नहीं मिल पा रहा है। यूनियन लंबे समय से खाली पदों को भरने की मांग कर रही है।
किया था 1500 दिहाड़ी का वादा
जून में चालक-परिचालकों के आंदोलन की स्थिति बनने पर निगम प्रबंधन ने तत्काल राहत के लिए अस्थायी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। यह पूरी प्रक्रिया हड़ताल रोकने के लिए ही थी।
अस्थायी चालकों को रोज दिया जाना था 1500 रुपये पारिश्रमिक निगम की नीति के अनुसार, अस्थायी रूप से सेवाएं लेने वाले चालकों को प्रतिदिन 1500 रुपये पारिश्रमिक दिया जाना था। आधे दिन सेवा लेने पर 750 रुपये देने का प्रविधान था।
HRTC चालकों की कमी से बेहाल मौजूदा कर्मचारी
इन युवाओं को नियमित नियुक्ति देने के बजाय छह माह के लिए पैनल में रखने की योजना थी। जरूरत पड़ने पर निगम इस अवधि में कभी भी पैनल से चालक बुलाकर सेवाएं ले सकता था।
यूनियन ने बैठक में उठाया मामला प्रबंधन ने दिया आश्वासन एचआरटीसी चालक परिचालक संघ की हाल ही में निगम के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह के साथ बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में चालकों के खाली पदों पर चर्चा की गई। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि इस मामले को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।
एचआरटीसी में चालक के 831 पद रिक्त, 3100 युवा दे चुके हैं ड्राइविंग टेस्ट l हड़ताल टालने के लिए जून में लिया था टेस्ट, छह माह से नहीं बुलाया l
चालकों की कमी से मौजूदा कर्मचारियों पर भी दबाव, भर्ती की मांग
मानसिंह चालक यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने कहा कि निगम में चालकों के पद लंबे समय से खाली हैं। प्रबंधन के साथ बैठक में इन पदों को जल्द भरने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि चालक भर्ती आरएंडपी नियमों के अनुसार होनी चाहिए। अस्थायी भर्ती बेरोजगार युवाओं से खिलवाड़ और मजाक है।
