विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPU ने घोषित किया BA फाइनल का रिजल्ट, 95.59 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण; रामपुर कॉलेज की नमिता ने किया टॉप

By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 11 Jun 2026 06:45 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jun 2026 06:56 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए तृतीय वर्ष नियमित बैच का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 95.59% विद्यार्थी उत्तीर्ण ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए फाइनल का परिणाम घोषित कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए फाइनल का परिणाम घोषित कर दिया है।

HighLights

  1. HPU ने बीए तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित किया।

  2. कुल 95.59 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

  3. रामपुर बुशहर की नमिता ने मेरिट में प्रथम स्थान पाया।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए तृतीय वर्ष नियमित बैच का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अप्रैल व मई में आयोजित परीक्षा में कुल 13,712 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 11,817 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 95.59 प्रतिशत रहा है। इस प्रतिशत में कंपार्टमेंट श्रेणी के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।

शिमला, हमीरपुर व बिलासपुर से टॉप-3

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर की नमिता ने पहला स्थान हासिल किया है। हमीरपुर के लेखराज दूसरे और बिलासपुर की रितिका तीसरे स्थान पर रही। 

टॉप-10 में ये शामिल

कांगड़ा के शिवानंद ने चौथा और राजकीय महाविद्यालय संजौली की तमन्ना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। मेरिट सूची में नाहन कॉलेज के सत्यम छठे, कांगड़ा की प्रियंका सातवें, शिमला की अतिथि आठवें और कांगड़ा की सोनिया थापा नौवें स्थान पर रहीं। वहीं शिमला के निशांत, कांगड़ा की अर्पिता और चंबा के रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान प्राप्त किया है। 

क्या कहते हैं परीक्षा नियंत्रक

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार मूल्यांकन और परिणाम प्रक्रिया में नई तकनीकों का उपयोग किया, जिसके चलते पिछले वर्षों की तुलना में परिणाम अपेक्षाकृत कम समय में घोषित किया जा सका। विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपनी आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बच्चों को पढ़ाने के बाद जनगणना ड्यूटी करने के निर्देश पर बिफरे शिक्षक, तीन जिलों में हुए हैं आदेश 

यह भी पढ़ें: HRTC की इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल पूरा, 295 में से शिमला डिपो को सबसे ज्यादा गाड़ियां भेजने की तैयारी