हिमाचल में आपदा के दौरान किसी भी नेटवर्क से फोन करने की मिलेगी सुविधा, हिमाचल सरकार ने दी राहत
आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश में लोग किसी भी दूरसंचार नेटवर्क का उपयोग करके फोन कर सकेंगे। दूरसंचार विभाग इंट्रा-सर्किल ...और पढ़ें

HighLights
आपदा में फोन करने को नहीं होना पड़ेगा परेशान
किसी भी दूरसंचार नेटवर्क का उपयोग कर सकेंगे लोग
दूरसंचार विभाग देगा इंट्रा-सर्किल रोमिंग सुविधा
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में प्राकृतिक आपद के दौरान लोगों को फोन करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे फोन न मिलने पर किसी भी दूरसंचार नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए दूरसंचार विभाग की ओर से इंट्रा सर्कल रोमिंग (आइसीआर) सुविधा प्रदान की जाएगी।
इस सुविधा का लाभ यह है कि मोबाइल फोन उपयोगकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में अन्य टेलीकाम आपरेटर के नेटवर्क से काल कर सकते हैं। वर्ष 2025 में प्रदेश में आपदा के समय दूरसंचार विभाग ने चंवा, कुल्लू, लाहुल स्पीति जिलों तथा मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में इंट्रा सर्किल रोमिंग सुविधा सक्रिय की गई थी।
जब भी इंट्रा सर्किल रोमिंग सुविधा सक्रिय की जाती है तो दूरसंचार विभाग द्वारा इससे संबंधित सूचना जारी की जाती है। इसमें लोगों को उन प्रभावित क्षेत्रों व आइसीआर व्यवस्था की अवधि की जानकारी दी जाती है जहां यह सुविधा उपलब्ध सहेगी।
