हिमाचल के 2 होनहार बने IPS अधिकारी, कुपवी के 22 वर्षीय विकास पंवार व धर्मशाला के आदित्य धीमान को मिला कैडर
हिमाचल प्रदेश के दो युवा, विकास पंवार (कुपवी) और आदित्य धीमान (धर्मशाला), को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर आवंटित किया गया है।
-1795973806495_m.webp)
धर्मशाला के 23 वर्षीय आदित्य धीमान का आईपीएस में चयन।
HighLights
कुपवी के विकास पंवार और धर्मशाला के आदित्य धीमान को आईपीएस कैडर मिला।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 के बाद सेवा आवंटन की सूची जारी।
ओबीसी क्रीमी लेयर मामले के निपटारे के बाद मिली यह सफलता।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के दो युवा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बनेंगे। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र कुपवी के 22 वर्षीय विकास पंवार और कांगड़ा जिले के धर्मशाला निवासी 23 वर्षीय आदित्य धीमान को आईपीएस कैडर आवंटित हुआ है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा-2025 के बाद सेवा आवंटन की सूची जारी कर दी है। दोनों युवाओं ने कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर हिमाचल का नाम रोशन किया है।
इनका चयन मार्च 2026 में घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में हुआ था। हालांकि, ओबीसी क्रीमी लेयर से जुड़े मामले के कारण सेवा आवंटन की प्रक्रिया रुकी हुई थी। अब इस मामले के निपटारे के बाद दोनों को आईपीएस कैडर आवंटित कर दिया गया है।
दोनों युवाओं की इस सफलता से प्रदेश में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि कम उम्र में कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अब उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा।