हिमाचल में लागू होगा सिंगापुर का मॉडल
सिचाई जन स्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने सिगापुर के मरीना चैनल के मुहाने पर पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड द्वारा निर्मित व संचालित मरीना बैरेज का दौरा किया। मरीना बैरेज द्वारा क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति तथा बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलती है। यह बेहतर जीवनशैली की स्थली के रूप में जाना जाता है। महेंद्र सिंह ने कहा कि मरीना बैरेज के इन विशेषताओं को हिमाचल प्रदेश के जलाशयों के लिए दोहराया जाएगा ताकि अधि
राज्य ब्यूरो, शिमला : सिंचाई, जनस्वास्थ्य एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने सिगापुर के मरीना चैनल के मुहाने पर पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड द्वारा निर्मित व संचालित मरीना बैराज का दौरा किया। इस बैराज द्वारा क्षेत्र के लोगों को पानी की आपूर्ति तथा बाढ़ नियंत्रण में मदद मिलती है।
महेंद्र सिंह ने कहा कि सिंगापुर का मॉडल हिमाचल में लागू किया जाएगा। मरीना बैराज की विशेषताओं को हिमाचल प्रदेश के जलाशयों के लिए दोहराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इससे क्षेत्र में पर्यावरण प्रणाली को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने सिगापुर की राष्ट्रीय जल संस्था व पब्लिक यूटिलिटी बोर्ड की सिगापुर गैलरी का भी दौरा किया। उन्होंने गहरी सुरंग वाली सीवरेज प्रणाली का प्रारूप भी देखा।