विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में बदला मौसम, 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; ऊंची चोटियों पर होगी बर्फबारी

Published: Mon, 08 Jun 2026 07:00 AM (IST)

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे ऊंची चोटियों पर हिमपात और व्यापक वर्षा की संभावना है।

Himachal Weather: 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय। फाइल फोटो

Himachal Weather: 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय। फाइल फोटो

HighLights

  1. 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हिमपात-वर्षा की संभावना।

  2. किन्नौर-लाहुल स्पीति छोड़ बाकी जिलों में येलो अलर्ट।

  3. अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान, ऊना में 41 डिग्री।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात और व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है।

किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी और वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर 15 मई तक रहने का अनुमान है। आखिर कुछ दिनों से लगातार चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आई थी। आखिर रविवार को तेज धूप के खिलने से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है और मैदानों के साथ पहाड़ों में भी गर्मी दर्ज की गई।

प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेगा। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसे में तापमान में वृद्धि होगी और मैदानों के साथ पहाड़ भी तपेंगे। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि नेरी में तीन डिग्री दर्ज की गई।

सबसे अधिक तापमान ऊना में ऊना में 1.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 41 डिग्री दर्ज किया गया।कांगड़ा में 2.5 डिग्री की वृद्धि के साथ 37 डिग्री, धर्मशाला में 2 डिग्री की वृद्धि के साथ 34 डिग्री दर्ज किया गया है। केलंग में अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम है।

सोलन से ज्यादा गर्म शिमला की रात

शनिवार को सोलन से ज्यादा गर्म शिमला की रात दर्ज की गई है। शिमला के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि के कारण 17.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सोलन में 2.5 डिग्री की गिरावट के कारण 15.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। मंडी और बिलासपुर के बरठीं में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

स्थान न्यूनतम अधिकतम

  • शिमला 17.2 27.4
  • सुंदरनगर 17.5 36.6
  • भुंतर 14.9 34.4
  • कल्पा 8.4 22.8
  • धर्मशाला 18.5 34.0
  • कांगड़ा 19.1 37.0
  • ऊना 20.2 41.0
  • नाहन 18.4 34.6
  • केलंग 5.7 20.0
  • सोलन 15.5 33.2