विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश से मिली राहत; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 07 Sep 2023 09:19 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल में मानसून धीमा पड़ता जा रहा है पिछले 24 घंटों के दौरान जिला शिमला में ही ...और पढ़ें

Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश से मिली राहत
Himachal Weather Update: हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश से मिली राहत

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है।
  2. पिछले 24 घंटों के दौरान जिला शिमला में ही बारिश हुई है।
  3. हिमाचल में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस बार बारिश ने सबसे अधिक कहर बरपाया है। राज्य को करोड़ों का नुकसान हुआ है तो वहीं, सैंकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि, अब बारिश (Rain in Himachal) से राहत मिल गई है। राज्य में मानसून (Monsoon in Himachal) कमजोर हो गया है। हिमाचल में मानसून धीमा पड़ता जा रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान जिला शिमला (Shimla) में ही बारिश हुई है।

प्रदेश में सक्रिय नहीं रहेगा मानसून

मौसम विभाग में अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मानसून के इसी तरह कमजोर बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हिमाचल में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि अब मानसून में पहले जैसी सक्रियता नहीं रहेगी। राजधानी शिमला में 10 मिमी, कुफरी में 12 मिमी और रोहडू में हल्की बारिश हुई। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश की संभावना

प्रदेश के मैदानी क्षेत्र ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सुंदरनगर, भुंतर ,कांगड़ा ,मंडी और चंबा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर का 36 ,सोलन का 32, धर्मशाला का 31 और शिमला का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। आने वाले दिनों में केवल स्थानीय स्तर पर ही हल्की बारिश हो सकती है, जिसका दायरा बहुत कम क्षेत्र तक सीमित रहेगा।

यह भी पढ़ें-  Bilaspur के लुहणू में हुआ महिला वनडे क्रिकेट मैच, पंजाब ने हिमाचल को चार विकेट से किया पराजित

न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न भागों में हर रोज हल्की बारिश होने से न्यूनतम तापमान में कमी जारी है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें-  Himachal News: आपदा प्रभावितों के लिए CM सुक्खू का मास्टर प्लान, केंद्र से न मिली मदद तो ये होगा अगला कदम