Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: शिमला में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार; आज कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Tue, 20 May 2025 08:06 AM (IST)

    शिमला में गर्मी बढ़ने से तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में लोग गर्मी से परेशान दिखे पर पड़ोसी राज्यो ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिमाचल में 11 बजे के बाद तापमान में वृद्धि हो जाती है (फोटो- पीटीआई)

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में अब तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन शिमला में दर्ज किया गया। इस बार पहली बार शिमला में पारा 28.4 डिग्री तक पहुंचा। इस वर्ष मई महीने का यह सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, अप्रैल महीने में शिमला में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके अलावा अन्य दिनों में शिमला का तापमान 24 से 27 के बीच में रह रहा है। मौसम साफ न होने की स्थिति में तापमान 20 से 18 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच रहा है।

    11 बजे के बाद पारा हाई

    सोमवार को सुबह एक समय आसमान पूरी तरह से बादल से घिर गया था और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि फिर से अंदर और बारिश हो सकती है, लेकिन 11 बजे के बाद मौसम ने करवट लिया और आसमान पूरी तरह साफ हो गया दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान भी चढ़ता रहा।

    दोपहर 2 बजे गर्मी अपने पूरे चरम पर थी। शहर में लोग अपने आप को गर्मी की तापी से बचने के लिए पेड़ की छांव में बैठे हुए दिखे वहीं महिलाएं और लड़कियां छाता लेकर चलती हुई दिख रही थीं।

    45 डिग्री पहुंचा तापमान

    शहर की गर्मी ने भले ही आम लोगों की टेंशन कुछ बढ़ा दिया लेकिन पड़ोसी राज्यों से आने वाले सैलानियों को फिर भी यहां पर रहता ही मिल रही है। पड़ोसी राज्यों में आज कल दिन का था अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस रहा है।

    ऐसे में 28 डिग्री में खुद को ठंडक में महसूस कर रहे हैं शाम के समय तापमान कम होने के बाद सैलानी शहर के प्रोटेस्ट स्थलों में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को शहर का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है इससे पहले 28.5 डिग्री तापमान अप्रैल माह में रिकॉर्ड किया गया था।

    यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी