विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst in Himachal: हिमाचल के चंबा में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा बारिश का पानी; एक की मौत

Published: Sun, 04 May 2025 07:29 PM (IST)

चंबा के भटियात में बादल फटने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और भूस्खलन हुआ है। शिमला और ...और पढ़ें

शिमला में भारी वर्षा के कारण भौंट में सडक पर नाले की तरह बहता वर्षा का पानी।
शिमला में भारी वर्षा के कारण भौंट में सडक पर नाले की तरह बहता वर्षा का पानी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Cloudburst in Chamba: प्रदेश के जिला चंबा के भटियात में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके कारण भूस्खलन हुआ है। जबकि शिमला और ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है। शिमला में दोपहर बाद पौने घंटे तक बहुत भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया।

इसके कारण राजधानी के साथ सटे भराड़ी के साथ भौंट सड़क में खड़ की तरह पानी आया गया। नाले उफान पर आ गए और कई घरों में पानी के घुसने की सूचना है। शिमला जिला के कुमारसैन, कोटगढ और अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि के कारण सेब और सब्जियों के बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 5 मई को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर आंधी के चलने और एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

जबकि 6 व 7 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी ओलावृष्टि और वर्षा का क्रम जारी है। इसके कारण प्रदेश में शिमला, सोलन, सिमौर, मंडी चंबा में बहुत अधिक नुकसान हुआ है।

बीते 24 घंटे में इतनी हुई बारिश

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नेरी में 44.5, जोत में 37, नगरोटा सूरयां में 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा व ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में दो से आठ डिग्री तक तापमान में अंतर आया है।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 8.5 डिग्री की गिरावट आई है। बाकी स्थनां पर एक से दो डिग्री की गिरावट। जबकि डलहौजी में 7.5, मनाली में 6.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

जानें इन जगहों का तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 13.9 22.0
सुंदरनगर 16.7 31.9
भुंतर 14.4 29.0
कल्पा 6.0 18.6
धर्मशाला 12.7 27.0
ऊना 18.8 33.5
नाहन 17.7 35.2
केलंग 4.8 15.4
सोलन 14.4 20.0

ये भी पढ़ें- Himachal News: पर्यटन विभाग की शंका दूर, केवल पांगी घाटी के होम स्टे संचालकों को मिलेगा पंजीकरण शुल्क का लाभ