विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल की चोटियों पर हिमपात, कई स्थानों पर आंधी और वर्षा से बदला मौसम

Published: Sat, 31 Oct 2026 06:31 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में आंधी के साथ वर्षा दर्ज की गई।

Himachal Weather: हिमाचल की चोटियों पर हिमपात। फोटो जागरण

Himachal Weather: हिमाचल की चोटियों पर हिमपात। फोटो जागरण

HighLights

  1. रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम में हल्का हिमपात दर्ज।

  2. हिमाचल के कई स्थानों पर आंधी और वर्षा हुई।

  3. दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में अर्णब का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला और रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम में हल्का हिमपात हुआ। जबकि प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान मुरंग में 12.6 मिलीमीटर, धर्मपुर में 6, संगला में 5.4 और कसौली में 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा। इसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

हिमपात और वर्षा के बीच दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री का अंतर आया है।कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि दर्ज की गई है।भुंतर, सुंदरनगर और कांगड़ा में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि सोलन में 4.4, कल्पा में 2.4 डिग्री की अधिक्तम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम दर्ज किए गए हैं।

कहां कितना तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम

शिमला 10.0 18.5
सुन्दरनगर 13.3 25.8
भुंतर 11.2 26.3
कल्पा 4.4 14.0
धर्मशाला 15.2 24.0
कांगड़ा 13.2 26.1
ऊना 11.6 32.6
नाहन 14.1 24.9
केलंग 0.3 14.3
सोलन 10.7 22.4

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।