Move to Jagran APP

Himachal Weather News: रोहतांग से लेकर शिंकुला तक हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट; जानें अब कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update सोलन शिमला मंडी कुल्लू कांगड़ा जिला के कई हिस्सों में वर्षा के कारण बेमौसमी सब्जियों को नुकसान हुआ। इन दिनों गुठलीदार फल तैयार हो रहे हैं लेकिन औलावृष्टि ने फलों को जमीन पर गिरा दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Rajat MouryaPublished: Wed, 24 May 2023 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 08:21 PM (IST)
Himachal Weather News: रोहतांग से लेकर शिंकुला तक हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट; जानें अब कैसा रहेगा मौसम
रोहतांग से लेकर शिंकुला तक हुई बर्फबारी, तापमान में आई गिरावट (फाइल फोटो)

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला में दोपहर तक हल्की बर्फबारी हुई और मनाली सहित निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने से तापमान में गिरावट आई है। गत रात्रि आंधी चलने और ओलावृष्टि होने से प्रदेश के आठ जिलों में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

loksabha election banner

अगले तीन दिनों 27 मई तक मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है।

अब कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि कुछ दिनों तक तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान आसमान में बिजली चमकेगी। गत रात्रि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने से लोगों ने गर्मी से राहत ली।

प्रदेश के निचले क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों गेहूं की कटाई हो रही है, वर्षा और ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

सोलन, शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा जिला के कई हिस्सों में वर्षा के कारण बेमौसमी सब्जियों को नुकसान हुआ। इन दिनों गुठलीदार फल तैयार हो रहे हैं, लेकिन औलावृष्टि ने फलों को जमीन पर गिरा दिया है। जिसके कारण किसानों को नुकसान हुआ है।

राज्य में तापमान की स्थिति

शहर        न्यूनतम      अधिकतम

शिमला      13.2         24.0

सुंदरनगर   16.6         29.2

भुंतर         15.6         20.8

कल्पा        8.4           15.8

धर्मशाला   11.2          26.2

ऊना         21.8         38.0

नाहन        19.6          31.8

केलंग        6.0           11.0

सोलन       15.8          28.5

कांगड़ा     19.9          30.8

मंडी         17.1          28.8

बिलासपुर  15.0          33.1

हमीरपुर    21.4          34.4

चंबा         18.2          28.8

डलहौजी   11.6          19.2

कुफरी      10.4          17.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.