विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में बर्फबारी के बाद खिली धूप: ठंड से मिली राहत, रोहतांग ​​​​​​​और दारचा हाईवे बहाल; 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Wed, 06 Dec 2023 08:41 AM (IST)

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री तक की ...और पढ़ें

हिमाचल में अगले 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम
हिमाचल में अगले 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम

HighLights

  1. हिमाचल में बर्फबारी के बाद खिली धूप
  2. हिमाचल में अगले 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम
  3. रोहतांग ​​​​​​​और दारचा हाईवे बहाल

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल में बढ़ी ठंड

शिमला और ऊपरी क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई थी और अब धूप के खिलने से राहत मिली है। इन दिनों चार स्थानों केलंग, कल्पा, समधो और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। लाहुल घाटी के पर्यटन स्थल जिस्पा व दारचा पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इन पर्यटन स्थलों तक सड़कों से बर्फ साफ कर दी है।

दारचा से आगे नहीं जा सकते पर्यटक

पर्यटकों को दारचा से आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल में लाहुल-स्पीति पुलिस ने अतिरिक्त जवान तैनात कर यातायात व्यवस्था सही कर दी है। वहीं, प्रदेश में मंगलवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh Weather: हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, लाहुल घाटी से कटा संपर्क

न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट

न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट मनाली में 2.7 डिग्री की आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि भुंतर में 6.1, सुंदरनगर में 5.9 डिग्री की आई है।

यह भी पढ़ें-  Himachal Weather: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम