विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, भूस्खलन से दो NH समेत 470 सड़कें बंद; आज भी वर्षा का अलर्ट

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sat, 29 Jul 2023 04:01 AM (IST)

प्रदेश में वीरवार देर रात से वर्षा का क्रम जारी रहा और इसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण ...और पढ़ें

हिमाचल में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है।
हिमाचल में बारिश और भूस्खलन का कहर जारी है।

HighLights

  1. प्रदेश में वीरवार देर रात से वर्षा का क्रम जारी रहा
  2. चौबीस घंटों के दौरान वर्षा व भूस्खलन से दो एनएच सहित 470 सड़कें बंद
  3. दो एनएच सहित 470 सड़कें यातायात के लिए बंद है

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में वीरवार देर रात से वर्षा का क्रम जारी रहा और इसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण नुुकसान हुआ है। दो एनएच सहित 470 सड़कें यातायात के लिए बंद है जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 5536.15 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में अभी तक 184 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।

जबकि 699 मकान ध्वस्त होने के साथ 7093 मकानों को नुकसान हुआ है। 240 दुकानों के साथ 2181 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान में 29 जुलाई काे राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक लोकनिर्माण विभाग को 1900 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कृषि और बागवानी को अभी 350 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

प्रदेश में बीते वीरवार पांच बजे से लेकर कहां कितनी वर्षा 

भोरंज हमीरपुर 127.2 

कटौलामंडी 118.3 

धर्मशाला कांगड़ा 76.2 

करसोग मंडी 71 मंडी 63.3 

रामपुर बुशहर शिमला 49.4 

नैना देवी बिलासपुर 42.6 

सुंदरनगर मंडी 41.8 

शिलारु शिमला 38.5 

कांगड़ा, 35.6 

काहू बिलासपुर 32.2