विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Mausam: हिमाचल में गर्मी का प्रकोप शुरू, शिमला-मनाली में बढ़ने लगे पर्यटक; पढ़ें मौसम का हाल

Published: Sun, 30 Mar 2025 07:34 AM (IST)

Himachal Weather News हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शिमला की रातें नाहन और पांवटा ...और पढ़ें

हिमाचल में अभी से पड़ने लगी गर्मी (File Photo)
हिमाचल में अभी से पड़ने लगी गर्मी (File Photo)

HighLights

  1. मैदानों में पड़ रही गर्मी के बाद मनाली व शिमला में बढ़े पर्यटक
  2. विभाग ने चार अप्रैल तक मौसम साफ रहने की जताई है संभावना

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News: नाहन व पांवटा साहिब को छोड़कर इन दिनों शिमला की रातें अन्य स्थानों से ज्यादा गर्म हो रही हैं। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 11, नाहन का 15.8 और पांवटा साहिब का 14 डिग्री दर्ज किया गया जबकि मंडी, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी का सात से 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में तीन से सात डिग्री की गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट ऊना में सात, जबकि बाकी स्थानों पर तीन से चार डिग्री की आई है। इसके कारण शिमला की अपेक्षा अन्य स्थानों में कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चार अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।

अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कूल्लू के सेऊबाग में 2.2 डिग्री की हुई।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि भरमौर में तीन, कल्पा में 2.5 डिग्री की दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 0.6 व केलंग में 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मैदानों में पड़ रही गर्मी के बाद शिमला व मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। सप्ताहांत पर यहां पर पर्यटक पहुंच रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 11.0 22.7

सुंदरनगर

8.7 29.4

कल्पा

2.6 19.5

ऊना

6.2 33.4

नाहन

15.8 26.8

केलंग

0.7 29.0

सोलन

7.0 29.0

कांगड़ा

8.8 28.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

दिल्ली के तापमान में आई कमी

दिल्ली में पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री व अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से 15 वर्षों में मार्च के अंतिम तीन दिनों में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडक भरी रही।

अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस आ गया। इससे गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। इस वजह से गर्मी से थोड़ी राहत तो रहेगी लेकिन रविवार से तापमान फिर धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होगा, इसलिए धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में पकड़े गए सोनू गैंग से जुड़े पांच नए तस्कर, अब तक 29 गिरफ्तार; बच्चों को बनाते थे निशाना

ये भी पढ़ें- हिमाचल में HIMCARE कार्ड बंद होने से बुजुर्ग मरीजों की बढ़ी मुश्किल, CM सुक्खू ने बताया अब क्या है ऑप्शन?