यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: तापमान में आई गिरावट, मंडी और सोलन में शिमला से ज्यादा ठंड; 27 नवंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट
Himachal Weather शिमला से ज्यादा सर्द रातें मंडी सुंदरनगर सोलन की दर्ज की जा रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट।
- मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा ठंड पड़ रही है।
- शिमला से ज्यादा सर्द रातें मंडी, सुंदरनगर, सोलन की दर्ज की जा रही हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में इन दिनों धूप खिलने के बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शिमला से ज्यादा सर्द रातें मंडी, सुंदरनगर, सोलन की दर्ज की जा रही हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री जबकि सुंदरनगर का 3.6 और मंडी का 5.1 जबकि सोलन का 6 और ऊना का 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है। धूप के खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में 27 और 28 नवंबर को आंधी और वर्षा की चेतावनी, इन दस जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर को चंबा और बिलासपुर में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को दिन की शुरुआत के लिए धूप के साथ हुई है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: ठंड से ठिठुर रहा हिमाचल...तीन दिन बाद बदलेगा मौसम, प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 8.2 18.2
सुंदरनगर 3.6 25.5
भुंतर 3.6 24.5
कल्पा 0.6 15.3
धर्मशाला 9.2 23.5
ऊना 6.7 27.8
नाहन 12.7 22.3
केलंग -3.5 11.3
सोलन 6.0 24.5