Himachal Weather 7th October: हिमाचल में आज 9 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बर्फबारी से तापमान गिरा
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है, मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी और बारिश का ...और पढ़ें

जिला चंबा के पांगी क्षेत्र में पहाड़ियों पर हुआ हिमपात।
HighLights
हिमाचल में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी।
नौ जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के तीन जिलों लाहुल-स्पीति, किन्नौर और सोलन को छोड़ बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की भी संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट
मंगलवार को भी दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली व प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का अहसास हो रहा है।
शिमला में 13 डिग्री रहेगा तापमान
बारिश व बर्फबारी का दौर आज भी जारी रहेगा। शिमला में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ऊना में अधिकतम 28 और न्यूनतम 18 डिग्री व कांगड़ा में अधिकतम 26 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
