विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 5th October: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश की संभावना

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 06:48 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है, जहां सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है।

HighLights

  1. हिमाचल में मौसम फिर करवट बदलेगा।

  2. आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

  3. अगले तीन दिन तक बारिश के आसार।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आज सोमवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा और तेज हवाएं चल सकती हैं। आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। रविवार को दोपहर बाद शिमला सहित कुछ एक स्थानों पर बादल छा गए। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 

मौसम के पूर्वानुमान के तहत सोमवार को कुल्लू, लाहुल-स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर, ऊना, चंबा और मंडी के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

दो दिन के लिए अलर्ट

6 और 7 अक्टूबर को कुल्लू, लाहुल-स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर, ऊना, चंबा और मंडी के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 8 अक्टूबर को भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

तापमान में आएगी गिरावट

आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: किन्नौर के रुपिन पास में बर्फीले तूफान में फंसे भेड़पालक किए रेस्क्यू, 1700 पशुधन भी सुरक्षित निकाला