विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 29th October: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, 6 जिलों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:17 AM (IST)

चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। शिमला सहित 6 जिलों में हल्की ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्नब से हिमाचल में बदलेगा मौसम।

  2. छह जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी।

  3. किसानों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवायजरी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब की धमक अब उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों तक पहुंचने लगी है। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से शुष्क मौसम और बारिश की राह देख रहे लोगों व किसानों के लिए आगामी 48 से 72 घंटे खासे महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 29 से 31 अक्टूबर के बीच मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताते हुए चुनिंदा जिलों में अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है।

6 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, चक्रवात अर्नब के प्रभाव से उत्तर भारत में नमी बढ़ेगी, जिससे 29 से 31 अक्टूबर तक हिमाचल प्रदेश का मौसम करवट लेगा। शिमला, मंडी, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।

इसके साथ ही, अधिक ऊंचाई वाले जनजातीय व पहाड़ी क्षेत्रों में सीजन की हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

किसानों के लिए एडवायजरी, तैयार फसल को नुकसान से बचाएं

मौसम में अचानक आने वाले इस बदलाव को देखते हुए कृषि एवं बागवानी से जुड़े लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले में सेब का तुड़ान हो रहा है, जबकि इन क्षेत्रों में मक्की की फसल भी काटी जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग ने पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी होने वाले मौसम के बदलाव पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

8 शहरों में तापमान सामान्य से नीचे

प्रदेश के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पालमपुर में  2.5, चंबा में 1.4, नाहन और केलंग में 1.2, मंडी में 0.6, कांगड़ा में 0.5, सोलन व बिलासपुर में 0.1 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 3 दिन तक तेवर दिखा सकता है मौसम