Himachal Weather 28th October: हिमाचल बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 3 दिन तक तेवर दिखा सकता है मौसम
हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। करवाचौथ के बाद 29 अक्टूबर से ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।
HighLights
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार।
करवाचौथ के बाद मौसम में बदलाव संभव।
29 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड और बर्फबारी।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के फिर से आसार बन रहे हैं। करवाचौथ का चांद भी बादलों में छिप सकता है। बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन वीरवार से मौसम के करवट लेने की संभावना बन रही है। 29 अक्टूबर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड में इजाफा हो सकता है।
तीन दिन मौसम बारिश और बर्फबारी वाला रह सकता है। 31 अक्टूबर तक मौसम विशेषज्ञों ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद एक और दो नवंबर को भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।
माइनस में पहुंच रहा तापमान
गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम व रात को ठंड पड़ रही है। लाहुल स्पीति के केलंग व कुकुमसेरी में तापमान माइनस में पहुंच रहा है। यहां पहुंच रहे पर्यटक भी ऐसे मौसम का अनुभव ले रहे हैं।
रोहतांग पर पर्यटकों का मेला
रोहतांग दर्रे पर भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिंकुला और बारालाचा दर्रे में भी पर्यटकों का मेला लग रहा है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना, करवाचौथ पर बादलों में छिप सकता है चांद
