विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 26th October: हिमाचल में बर्फबारी से माइनस में पहुंचा तापमान, दो दिन फिर बर्फबारी के आसार

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 26 Oct 2026 06:54 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे रात के तापमान में गिरावट आई और केलंग में तापमान माइनस में चला गया।

हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

हिमाचल में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

HighLights

  1. रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला में हुई हल्की बर्फबारी।

  2. रात के तापमान में गिरावट, केलंग में माइनस 2.2 डिग्री।

  3. 30 व 31 अक्टूबर को फिर बर्फबारी, वर्षा की संभावना।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को सुबह के समय रोहतांग, बारालाचा, और शिंकुला में हल्का हिमपात हुआ। जबकि चंबा के जोत के अलावा मुरारी देवी में आंधी चली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 व 31 को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि निचले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है, जबकि बाकी दिनों में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। 

रात के तापमान में गिरावट

पांवटा साहिब में पांच मिलीमीटर, मुरारी देवी, कोटखाई, शिलारु और बजौरा में एक से दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हिमपात और कुछ एक स्थानों पर हल्की वर्षा के बीच पहाड़ों पर रात के तापमान में गिरावट आई है। केलंग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान जमावबिंदु स नीचे दर्ज किए गए हैं।

केलंग में माइनस में तापमान

प्रदेश में केलंग में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आने से -2.2 डिग्री, भरमौर में दो डिग्री की गिरावट आने से 9, कुफरी में 2.4 डिग्री की गिरावट से 6.1, चंबा में 3.2 डिग्री की गिरावट के कारण 9.6, शिमला में 1 डिग्री की गिरावट के कारण 10 डिग्री दर्ज किया गया है। 

उधर अधिकतम तापमान में शिमला और ऊना में 1.8 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री से कम गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    10.0    18.7
  • सुन्दरनगर    14.0    27.6
  • भुंतर    10.2    27.2
  • कल्पा    2.4    16.0    
  • धर्मशाला    16.0    26.0
  • कांगड़ा    13.0    27.3
  • ऊना    16.0    31.4
  • नाहन    13.6    24.6
  • केलंग    -2.2    12.4
  • सोलन    9.6    25.2

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, रोहतांग से लेकर अटल टनल तक बर्फबारी; फ्रेश स्नोफॉल होता देख झूम उठे सैलानी