विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 23rd October: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 06:48 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

HighLights

  1. 24 अक्टूबर से हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बढ़ेगी ठंड।

  2. कांगड़ा, चंबा, कुल्लू सहित पांच जिलों में बारिश, बर्फबारी।

  3. मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, तापमान में बदलाव।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में कल यानी 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। प्रदेश में फिर से बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जिससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक एक दो स्थानों पर हिमपात या वर्षा हो सकती है।

पांच जिलों कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, लाहुल-स्पीति व मंडी में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। बाकी स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। 

धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी

सोलन और सुंदरनगर की अपेक्षा शिमला और कुफरी की रातें ज्यादा गर्म दर्ज की जा रही हैं। सुंदरनगर का बुधवार रात का तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोलन में 2 डिग्री की वृद्धि के कारण 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

कुफरी में न्यूनतम तापमान भी बढ़ा

शिमला के कुफरी में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 3.4 डिग्री की वृद्धि के कारण 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद कुछ एक स्थानों पर तापमान में तापमान में वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है। 

नाहन में अधिकतम तापमान गिरा

नाहन में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आने के कारण दिन का तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। जबकि केलंग में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि के बावजूद सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

प्रदेश में दिन के तापमान में बिलासपुर में 2 डिग्री की वृद्धि के कारण 30 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि ताबो में 1.4 डिग्री की गिरावट के कारण 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में 0.1, केलंग में 0.5 और कुकुमसेरी में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    12.0    22.4
  • सुन्दरनगर    9.4    28.6
  • भुंतर    8.4    29.0
  • कल्पा    4.2    19.8    
  • धर्मशाला    14.6    27.0
  • कांगड़ा    13.0    28.3
  • ऊना    13.0    31.4
  • नाहन    14.6    24.1
  • केलंग    0.5    15.6
  • सोलन    8.5    26.0

यह भी पढ़ें: हिमाचल में साफ मौसम में सड़कों पर जमने लगी बर्फ, दर्रों पर जोखिमभरा सफर; पुलिस की टूरिस्ट के लिए एडवायजरी जारी