Himachal Weather 21st October: हिमाचल में बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, दो दिन फिर तेवर दिखाएगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी या वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है।

हिमाचल प्रदेश में फिर से बर्फबारी की संभावना है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
24-25 अक्टूबर को ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी/वर्षा की संभावना।
प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान में गिरावट।
10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हल्के हिमपात या वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि बाकी दिनों में मौसम के साफ रहने को अनुमान है। प्रदेश में इन दिनों सुबह और शाम की ठंड बढ़ी हुई है।
10 जगह 2 डिग्री से कम तापमान
मैदानी क्षेत्रों में में भी अब सुबह और शाम की ठंडक बढ़ने लगी है। प्रदेश में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जबकि धूप के खिलने से आठ स्थानों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। मंगलवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक का अंतर आया है।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट
प्रदेश में अधिकतम तापमान में सुंदरनगर में 2 डिग्री की गिरावट, नेरी में 1.4, ताबो में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री से कम का अंतर आया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। केलंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जबकि बाकी स्थानों पर सामान्य से एक से दो डिग्री का अंतर है।
पांवटा साहिब में सबसे अधिक गिरावट
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पांवटा साहिब में तीन डिग्री की गिरावट के साथ 18 डिग्री, धर्मशाला में 2.5 डिग्री की गिरावट के साथ 14.4 डिग्री और देहरा गोपीपुर में 2 डिग्री की वृद्धि के साथ 16 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में 0.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
कहां कितना तापमान
- स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 12.5 22.0
- सुन्दरनगर 9.1 28.6
- भुंतर 7.5 28.5
- कल्पा 4.0 19.2
- धर्मशाला 14.4 27.0
- कांगड़ा 13.0 28.7
- ऊना 13.8 32.4
- नाहन 15.1 25.8
- केलंग 0.5 14.8
- सोलन 8.0 26.0
यह भी पढ़ें: फ्रेश स्नोफॉल के बाद वीकेंड पर मनाली में उमड़े टूरिस्ट, 35 KM दूर स्नो प्वाइंट्स में मस्ती; पुलिस की एडवायजरी जारी
