विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 14th October: हिमाचल में 7 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 06:36 AM (IST)

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

HighLights

  1. हिमाचल के सात जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी।

  2. चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, शिमला प्रभावित।

  3. कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के सात जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना बिलासपुर और शिमला में कुछ स्थानों पर आंधी चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

अक्टूबर में सामान्य से कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर माह में बीते 13 दिनों के दौरान 16.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है। बिलासपुर में 20.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 237 प्रतिशत अधिक, हालांकि कांगड़ा में प्रदेश में सबसे अधिक 42 .7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 121 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। 

लाहुल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर को छोड़ बाकी स्थानों पर सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 

केलंग में 3.6 डिग्री गिरा तापमान

बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री तक का अंतर आया है। केलंग में 3.6 डिग्री की गिरावट, जबकि बाकी स्थानों पर वृद्धि  दर्ज की गई है कल्पा में 3.2, शिमला में 2.4, सोलन में 2 डिग्री जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। 

न्यूनतम तापमान में बिलासपुर में 3.5 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि शिमला में 3, बरठीं में में 2.5 और केलंग में 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 0.5 और सबसे अधिक तापमान ऊना में 33 डिग्री दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    13.0    23.8
  • सुन्दरनगर    13.4    30.3
  • भुंतर    11.2    30.0
  • कल्पा    5.6    22.8    
  • धर्मशाला    16.6    27.0
  • कांगड़ा    14.8    29.5
  • ऊना    15.8    33.0
  • नाहन    17.3    27.2
  • केलंग    2.9    13.3
  • सोलन    12.4    27.0

यह भी पढ़ें:आद्रता 77,66रोहतांग में फोटो खींचते खाई में गिरा गाजियाबाद का स्कूली छात्र, मौके पर तोड़ा दम; मनाली घूमने आया था ग्रुप