विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतांग में फोटो खींचते खाई में गिरा गाजियाबाद का स्कूली छात्र, मौके पर तोड़ा दम; मनाली घूमने आया था ग्रुप

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 13 Oct 2026 03:22 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2026 04:42 PM (IST)

मनाली घूमने आए गाजियाबाद के स्कूली छात्र की रोहतांग दर्रे में फोटो खींचते समय खाई में गिरने से मौत हो ...और पढ़ें

रोहतांग पास घूमने गया छात्र ढांक से गिर गया।

रोहतांग पास घूमने गया छात्र ढांक से गिर गया।

HighLights

  1. गाजियाबाद का स्कूली छात्र रोहतांग में हादसे का शिकार।

  2. फोटो खींचते समय पांव फिसलने से खाई में गिरा।

  3. छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जागरण टीम, मनाली। हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रे में घूमने आया स्कूली छात्र हादसे का शिकार हो गया। छात्र ढांक से गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है गाजियाबाद से स्कूली छात्रों का दल मनाली घूमने आया था। मंगलवार को छात्रों का दल रोहतांग पास घूमने गया था, इस दौरान एक छात्र हादसे का शिकार हो गया।

सभी बच्चे फोटोग्राफी कर रहे थे। यह बच्चा फोटो लेने ढांक के किनारे चला गया और अचानक पांव फिसलने से नीचे गिर गया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है छात्र गाजियाबाद के ब्राइट लैंड स्कूल में दसवीं में पढ़ता था। 

फोटो खिंचवाने के लिए रुक गए थे छात्र

ग्रुप ने मनाली के अन्य पर्यटन स्थलों में घूमने के बाद मंगलवार को बर्फ से ढके रोहतांग दर्रे पर घूमने का कार्यक्रम बनाया था। रोहतांग से पहले ही छात्र फोटो खींचने के लिए रुक गए, इस दौरान अचानक पांव फिसलने से छात्र गहरी खाई में जा गिरा, जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रैगिंग: 7 सीनियर छात्र जांच के दायरे में, दोषी पाए गए तो होगा निष्कासन