विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 12th October: हिमाचल में बर्फबारी से 11 डिग्री तक गिरा तापमान, आज भी 4 जिलों के लिए अलर्ट

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 12 Oct 2026 06:53 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर में ही दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के लाहुल में हुई बर्फबारी में फंसे वाहन।

हिमाचल प्रदेश के लाहुल में हुई बर्फबारी में फंसे वाहन।

HighLights

  1. अक्टूबर में ही हिमाचल में दिसंबर जैसी ठंड।

  2. रोहतांग, शिंकुला में आधा फीट ताजा हिमपात।

  3. बारिश-आंधी से धान-मक्की की फसलें खराब।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने में ही दिसंबर जैसी कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा में आधा फीट ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। शिमला के कुफरी नारकंडा और फागू में ओलावृष्टि हुई है। दिन के तापमान में 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 व 13 अक्टूबर को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्के हिमपात और चार जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में आंधी के साथ कुछ एक स्थानों पर वर्षा का अलर्ट है। 14 और 15 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश स्थानों में वर्षा और हिमपात की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

ठंड से नहीं मिलेगी राहत

ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। 16 अक्टूबर से से मौसम के धीरे-धीरे साफ और सामान्य होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों और पर्यटकों को ऊंचे इलाकों में न जाने और किसानों को फसलों के बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी है।  

11 डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 6 से 11 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला, कांगड़ा, सुंदरनगर और सोलन जैसे क्षेत्रों में दिन का पारा गिरकर काफी नीचे आ गया है। हालांकि इन स्थानों पर बीते वर्ष 7 अक्टूबर को इससे कम तापमान दर्ज किया गया था।

चंबा में 15.1 डिग्री की गिरावट

प्रदेश में दिन के तापमान में 6 से 11 डिग्री की गिरावट आई है। लो सामान्य से 6 से 15 डिग्री तक कम दर्ज किए गए हैं। चंबा में 9.6 डिग्री की गिरावट के कारण अधिकतम तापमान मे 15.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट केलंग में 11.1 डिग्री के कारण 8.2 डिग्री, सोलन में 10 डिग्री, भुंतर में 9.9, कांगड़ा में 8.3, मंडी में 7.6, शिमला में 5.8 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। नेरी में 24.2 डिग्री जबकि बाकी सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री से कम दर्ज किया गया। 

किसानों पर दोहरी मार धान-मक्की को नुकसान घास भी भीगी

मौसम के इस तीखे रुख ने प्रदेश के किसानों और बागबानों को नुकसान पहुंचाया है।सेब को नुकसान होन के साथ मैदानों और घाटियों में इस समय धान और मक्की की फसल पक कर तैयार है या कटाई के चरण में है। बेमौसम वर्षा और आंधी के कारण फसलों के बिछ जाने और सड़ने की आशंका बढ़ गई है।ग्रामीण इलाकों में इन दिनों मवेशियों के लिए सर्दियों का चारा (घास) काटने का काम जोरों पर था। अचानक हुई तेज वर्षा से कटा हुआ घास खेतों में ही भीगकर खराब होने की कगार पर है।

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    12.5    16.4
  • सुन्दरनगर    16.6    20.0
  • भुंतर    14.0    19.5
  • कल्पा    6.0    13.0    
  • धर्मशाला    17.4    20.0
  • कांगड़ा    18.2    19.6
  • ऊना    19.4    30.4
  • नाहन    17.1    23.3
  • केलंग    3.5    8.2
  • सोलन    14.0    17.0

यह भी पढ़ें: हिमाचल के लाहुल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे वाहन, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान; पर्यटकों के लिए एडवायजरी