Move to Jagran APP

संस्कार व संस्कृति सिखाता है हिमाचल, हिंसा नहीं : पाटिल

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से लोग संस्कार सीखकर जाते हैं। यहां की संस्कृति व लोगों का आचार व्यवहार देश की जनता पर अमिट छाप छोड़ता है। संविधान की शपथ लेने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की हिसा फैलाने वाली टिप्पणी ने प्रदेश की जनता को शर्मसार किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:17 PM (IST)
संस्कार व संस्कृति सिखाता है हिमाचल, हिंसा नहीं : पाटिल
संस्कार व संस्कृति सिखाता है हिमाचल, हिंसा नहीं : पाटिल

जागरण संवाददाता, शिमला : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल से लोग संस्कार सीखकर जाते हैं। यहां की संस्कृति व लोगों का व्यवहार देश की जनता पर अमिट छाप छोड़ता है। हिमाचल हिंसा नहीं बल्कि संस्कार व संस्कृति सिखाता है। संविधान की शपथ लेने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की हिसा फैलाने वाली टिप्पणी ने प्रदेश की जनता को शर्मसार किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के पुत्र से प्रदेश की जनता को ऐसी उम्मीद नहीं थी। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। गिरती अर्थव्यवस्था से देश के हर वर्ग की कमर टूट गई है। ऐसे मुद्दों पर सरकार व उसके नुमाइंदों को बात करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया है। सरकार को भी चाहिए कि ऐसे नेताओं को गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर कार्रवाई करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.