Move to Jagran APP

ह‍िमाचल: सुरक्ष‍ित न‍िकाले क‍िन्‍नौर में फंसे पर्यटक

हिमाचल प्रदेश किन्नौर जिला में कई जगह हिमस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे पर्यटक आज सुरक्ष‍ित न‍िकाल ल‍िए गए हैं।

By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 08 Apr 2017 02:48 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 04:04 PM (IST)
ह‍िमाचल: सुरक्ष‍ित न‍िकाले क‍िन्‍नौर में फंसे पर्यटक
ह‍िमाचल: सुरक्ष‍ित न‍िकाले क‍िन्‍नौर में फंसे पर्यटक

रिकांगपिओ: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में कई जगह हिमस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से फंसे पर्यटक आज सुरक्ष‍ित न‍िकाल ल‍िए गए हैं। क‍िन्‍नौर के विभिन्‍न स्‍थानों में 100 के करीब पर्यटक व कई स्थानीय लोग फंसे हुए थे। इनमें किन्नौर के छितकुल में बर्फबारी के कारण कोलकाता के 70 पर्यटक फंस गए थे, जिनमे 20 महिलाएं, 45 पुरुष व पांच बच्चे शामिल है। ये पर्यटक चार टेपों जिनमें 70 लोग थे, तीन अप्रैल को छितकुल पहुंचे थे।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: हिमाचल के किन्नौर में फंसे 100 से अधिक पर्यटक

चार अप्रैल की रात भारी बारिश व बर्फबारी होने से कई जगह पत्थर व हिमखंड गिरने से ये पर्यटक सांगला वैली के छितकुल गांव में फंस गए। सांस लेने मे दिक्कत के कारण महिला पर्यटक पुष्पा का स्वास्थ्य बिगड़ गया था। स्थानीय प्रशासन ने महिला को आइटीबीपी कैंप में भर्ती करवाया जहां उसके स्वास्थ्य मे सुधार हुआ है। पूह व स्पीति में भी 150 के करीब स्थानीय लोग फंस गए थे। इसके अलावा कई स्‍थानों में पर्यटक फंसे हुए थे। भूस्खलन के कारण पूर्वनी नाला, खारो पुल, नेसग झूला व् टिकू नाला बद होने के कारण फंसे पूह, काजा व स्पीति के ये लोग बाहर नहीं निकल पा रहे है। प्रशासन ने बर्फबारी के कारण फंसे हुए पर्यटको के लिए ठहरने की व्यवस्था कर दी थी। बर्फबारी के कारण एनएच पांच रिकांगपिओ-काजा बंद हो गया था। जिला में अब भी कई संपर्क मार्ग बंद है। उपायुक्‍त क‍िन्‍नौर एनके लट्ठ ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तूफान का कहर जारी, अब तक छह की मौत

यह भी पढ़ें: ह‍िमाचल में अभी राहत नहीं देगा मौसम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.