हिमाचल में बरसात का कहर, सांगला में लैंडस्लाइड के बाद बैली ब्रिज ढहा, कुनिहार में चलती कार पर गिरी चट्टानें
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, किन्नौर में सांगला का पुल ढह गया और सोलन ...और पढ़ें

जिला किन्नौर के सांगला में टूटा पुल। जागरण
HighLights
किन्नौर में भारी बारिश से सांगला का पुल ढहा।
सोलन के कुनिहार में कार पर पत्थर गिरने से पांच घायल।
सांगला-छितकुल सड़क भूस्खलन के कारण बाधित हुई, फिर खुली।
जागरण टीम, किन्नौर/सोलन। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जिला किन्नौर में बाढ़ के बाद सांगला का पुल गिर गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सांगला वैली का पुल ध्वस्त हो गया। लगातार बारिश और जमीन खिसकने के कारण पुल पर पहले से ही खतरा बना हुआ था। लोग आवाजाही के लिए अब बाईपास सड़क का इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्रशासन की एडवायजरी
प्रशासन ने सांगला की ओर आने-जाने वाले सभी वाहन चालकों को सावधानी बरतने और मुख्य पुल वाले मार्ग पर जाने से बचने की सलाह दी है।
सांगला-छितकुल सड़क पर लैंडस्लाइड
सांगला से छितकुल सड़क बटशेरी के पास भूस्खलन होने के कारण बंद हो गई। इस सड़क पर जगह-जगह चट्टानें दरक कर गिरी थीं। शिनवार दोपहर तक प्रशासन ने इस मार्ग को बहाल कर दिया। किन्नौर पुलिस ने लोगों को बरसात के मौसम में सतर्कता के साथ यातायात करने की सलाह दी है।
कुनिहार में चलती कार पर पत्थर गिरने से पांच घायल
उधर, जिला सोलन के नरवाड़ गांव में गंभरपुल-सरली मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा चलती कार पर गिरने से कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पत्थरों की चपेट में आने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। तनसेठा गांव निवासी मेहर चंद परिवार के सदस्यों के साथ शुक्रवार को कार में सिविल अस्पताल कुनिहार आ रहे थे। इस दैरान अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पहाड़ों पर घुमाने के बहाने लाकर 100 मीटर गहरी खाई में धकेल दी पत्नी, चाकू से वार भी किए; झाड़ियों ने बचा ली जान
