Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 10:23 AM (IST)

    Himachal Weather News हिमाचल प्रदेश में 15 नवंबर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि अधिक वर्षा और हिमपात की संभावना नहीं है। प्रदेश के ऊना जिले में 10 दिन तक घना कोहरा रहने की संभावना है। मंडी कांगड़ा और हमीरपुर जिले शिमला से अधिक ठंडे हैं।

    Hero Image
    मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर शिमला से भी अधिक ठंडे (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में 15 नवंबर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी हिमालय में 14 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि इस दौरान अधिक वर्षा व हिमपात के आसार नहीं हैं। कांगड़ा व कुल्लू में हल्की वर्षा, लाहुल स्पीति, चंबा व कुल्लू के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ के हल्के फाहे गिर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना नहीं

    प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में वर्षा व हिमपात की संभावना नहीं है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा पड़ना जारी है। ऊना जिला में 10 दिन तक घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

    मंडी, कांगड़ा व हमीरपुर जिले शिमला से अधिक ठंडे है। बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, मंडी का 9.3 और कागंडा व हमीरपुर का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

    इन जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने हमीरपुर, मंडी व बिलासपुर के कई क्षेत्रों में 17 नवंबर तक कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण प्रदेश में सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ गई है। दोपहर को धूप लोगों को परेशान कर रही है। करीब डेढ़ माह से वर्षा न होने से किसान व बागवान परेशान हैं। आने वाले दिनों में वर्षा नहीं हुई तो किसानों व बागवानों की मुश्किल बढ़ सकती है।

    प्रमुख शहरों में तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम

    शिमला

    10.6 20.6

    कल्पा

    1.5 18.7

    केलंग

    0.4 14.9

    बिलासपुर

    12.4 28.4

    कांगड़ा

    9.3 26.1

    हमीरपुर

    9.6 26.0

    मंडी

    9.3 25.3

    मनाली

    5.2 18.5

    सोलन

    7.5 26.0

    चंबा

    9.4 26.4

    (तापमान डिग्री सेल्सयस में)

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: चार दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, बारिश और बर्फबारी की संभावना; जानें मौसम का ताजा हाल

    वायु गुणवत्ता सूचकांक

    शहर एक्यूआई
    शिमला 80
    ऊना 82
    पांवटा साहिब 116
    परवाणू 162
    कालाअंब 93
    डमटाल 79

    शुष्क ठंड से नहीं मिलेगी राहत

    प्रदेश में शुष्क ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक मंडी, बिलासपुर, ऊना और कुछ अन्य स्थानों पर सुबह व शाम घना कोहरा छाया रहेगा। इससे यातायात सेवाएं प्रभावित होंगी। 15 व 16 नवंबर को एक-दो ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार को झटका, 6 मुख्य संसदीय सचिव हटाए गए; हाईकोर्ट ने CPS कानून को किया निरस्त