विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन पदों पर भर्ती शुरू, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Published: Wed, 09 Oct 2024 09:07 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए ...और पढ़ें

लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन पदों पर भर्ती शुरू
लोक निर्माण विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन पदों पर भर्ती शुरू

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) की अनुबंध आधार पर बैचवाइज भर्ती के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।

अभ्यर्थी पात्रता के लिए अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 15 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय निर्माण भवन, निगम बिहार, शिमला-दो में पहुंचे। डाक के माध्यम से काल लेटर जारी कर दिए हैं। पात्रता व अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 0177-2621401, 2621403 और 2625492 पर संपर्क कर सकते हैं।

अग्निपथ योजना के बारे में दी गई जानकारी

वहीं दाड़लाघाट के अंतर्गत अंबुजा आइटीआइ दाड़लाघाट में आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर (एआरओ) शिमला के सूबेदार मेजर जीएस यादव और नायक भारत भाई के नेतृत्व में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रशिक्षुओं को अग्निपथ योजना की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी लोगों और धोखाधड़ी से बचने के उपाय भी बताए। प्रशिक्षुओं ने प्रश्न पूछे और जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में सहायक है।

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।