Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, जानिए अब तक कर सकते हैं फॉर्म

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 05:29 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 12 नवंबर कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने युवाओं को आवेदन के लिए और अधिक समय देने के लिए यह फैसला लिया है। इस निर्णय से हजारों युवा लाभान्वित होंगे। इस भर्ती के लिए 1088 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं जिसमें से 380 पद महिला कांस्टेबल के लिए आरक्षित हैं।

    Hero Image
    सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। प्रतिकात्मक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर आयोग द्वारा की जा रही पुलिस भर्ती की आवेदन तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 12 नवंबर की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह फैसला पुलिस भर्ती में युवाओं को आवेदन के लिए और अधिक समय देने के दृष्टिगत लिया है। इस निर्णय से हजारों युवा लाभांवित होंगे।

    12 नवंबर तक बढ़ाई समय सीमा

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार के अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने लगभग 20 माह के कार्यकाल में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयास किए हैं और इस छोटी सी अवधि में 31 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं।

    इसी कड़ी में आयोग द्वारा प्रदेश पुलिस में 1088 पदों पर भर्ती के लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। ऐसी जानकारी है कि मुख्यमंत्री सुक्खू तक ये बात पहुंची थी कि लोक सेवा आयोग की वेबसाइट में कुछ तकनीकी खराबी हुई है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने आवेदन की समय सीमा को 12 नंवबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

    यह भी पढ़ें- युवाओं को मिला दीवाली गिफ्ट, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जारी किया रिजल्ट, 18 नवंबर को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण

    राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का निर्णय लिया है, जिसके दृष्टिगत इन 1088 पदों में से महिला कांस्टेबल के लिए 380 पद आरक्षित किए गए हैं। शेष 708 पदों पर पुरूष कांस्टेबल की भर्ती की जा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान की है।

    इस आयु सीमा में छूट के निर्णय से अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 18 से 26 वर्ष की आयु तक, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गोरखा, प्रतिष्ठित खिलाड़ी 18 से 28 वर्ष तक और होमगार्ड 20 से 29 वर्ष की आयु तक पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती के लिए पात्र होंगे।

    इस वजह से लिया गया फैसला 

    ऐसा देखने में आया था कि पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को परेशानी हो रही थी। आयोग की वेबसाइट पर आवेदन नहीं हो रहे थे। जब तक वेबसाइट चल रही थी तो 93 हजार आवेदन पहुंचने की बात सामने आई। आवेदन की तिथि बीते 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी।

    बीते 5 से 6 दिनों से उम्मीदवारों को ऑनलाइन फार्म भरने में दिक्कतें पेश आ रही थी। लगातार प्रयास करने के बाद भी उनका फार्म नहीं भर पा रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी आयोग के पास भी भेजी गई।

    इसके बाद आयोग ने मामले पर गौर करते हुए फार्म भरने के लिए अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया। सूचना के अनुसार अंतिम समय में काफी संख्या में उम्मीदवार फार्म भरने का प्रयास कर रहे थे, जिस कारण ऑनलाइन सिस्टम पर अधिक लोड पड़ रहा था।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल वालों के लिए खुशखबरी! कांगड़ा में बनेगा देश का पहला IGBC प्रमाणित चिड़ियाघर

    comedy show banner
    comedy show banner