Move to Jagran APP

Himachal Pradesh News: दुष्कर्म का आरोपित भगोड़ा एनआरआइ विक्रम सिंह दिल्ली में गिरफ्तार

Himachal Pradesh News वर्ष 2019 में कुल्लू जिला में महिला से दुष्कर्म व दुर्व्यवहार के आरोपित भगोड़े एनआरआइ विक्रम सिंह को हिमाचल पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। विक्रम सिंह मूलत पंजाब का रहने वाला है। कुछ समय से वह आस्ट्रेलिया का स्थायी निवासी हो गया है।

By Jagran NewsEdited By: Jagran News NetworkPublished: Fri, 31 Mar 2023 10:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 10:26 AM (IST)
Himachal Pradesh News: दुष्कर्म का आरोपित भगोड़ा एनआरआइ विक्रम सिंह दिल्ली में गिरफ्तार
दुष्कर्म का आरोपित भगोड़ा एनआरआइ विक्रम सिंह दिल्ली में गिरफ्तार।

शिमला/मनाली, जागरण संवाददाता। वर्ष 2019 में कुल्लू जिला में महिला से दुष्कर्म व दुर्व्यवहार के आरोपित भगोड़े एनआरआइ विक्रम सिंह को हिमाचल पुलिस ने दिल्ली में गिरफ्तार किया है। विक्रम सिंह मूलत: पंजाब का रहने वाला है। कुछ समय से वह आस्ट्रेलिया का स्थायी निवासी हो गया है।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह सीबीआइ द्वारा संचालित एक अभियान में इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस का सामना कर रहे विक्रम को आस्ट्रेलिया से वापस लाया गया। जैसे ही विक्रम को दिल्ली पहुंचाया गया, वहां हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रेड कार्नर नोटिस जारी किया

हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर 23 जून, 2021 को विक्रम के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने आस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो और हिमाचल प्रदेश पुलिस की मदद से आपरेशन का समन्वय किया। विक्रम वर्ष 2019 में कुल्लू जिला में घूमने आया था।

महिला से कहा- अंतरजातीय विवाह नहीं करेगा

जिसके साथ शिमला जिला की एक महिला भी थी। यह महिला भी सिडनी निवासी हो चुकी थी। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि विक्रम ने महिला को मना कर दिया कि वह उससे अंतरजातीय विवाह नहीं करेगा। महिला ने विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.