Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kinnaur Landslide VIDEO: किन्नौर में हाईवे पर दरका पहाड़, चकनाचूर हुए वाहन; छह लोगों की हालत गंभीर

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:12 PM (IST)

    Himachal Pradesh News किन्नौर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले पांच दिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग के अवरुद्ध होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं जिसमें सेब से लदे ट्रक भी शामिल हैं।

    Hero Image
    किन्नौर में बंद हाईवे पर खड़े ट्रकों पर पहाड़ी से बरसी चट्टानें। जागरण

    समर नेगी, रिकांगपिओ। Himachal Kinnaur Landslide, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आफत जारी है। जिला किन्नौर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए छोलतू स्थित अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों का उपचार वर्तमान में जेएसडब्ल्यू अस्पताल छोलतू में जारी है।

    पिछले पांच दिन से नाथपा और निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिनमें सेब से लदे ट्रक और छोटे वाहन भी शामिल हैं। मार्ग बंद होने के कारण कई वाहन वांगतू नामक स्थान पर भी फंसे हुए हैं।

    हादसे में टैंकर एचार 37 ई 0875 का चालक बलवंत सिंह पुत्र रमेश चंद, निवासी फाग्लो तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा  गंभीर रूप से घायल है। 

    वहीं, 26 वर्षीय अशोक पुत्र बिहारी लाल, निवासी ग्राम हजूरपुर, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश भी घायल है। 34 वर्षीय शमसुद्दीन पुत्र नकछेद, निवासी गौरव कला, मोहम्मदपुर, उत्तर प्रदेश, सूरज पुत्र कन्देई लाल, निवासी खानपुर, तहसील केसरगंज जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश घायल हैं।

    उत्तर प्रदेश के हैं घायल चालक

    इसके अलावा 27 वर्षीय मोहम्मद सिराज पुत्र जमील अहमद, निवासी बहराइच उत्तर प्रदेश और 30 वर्षीय हसन पुत्र ननकू, निवासी कहलपुरवा, तहसील करनैलगंज, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश भी गंभीर रूप से घायल हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: जोगेंद्रनगर में पहाड़ी दरकने से जमींदोज हुआ गांव, 16 घर ध्वस्त व 40 खतरे में

    यह भी पढ़ें- Mandi landslide: सुंदरनगर में लैंडस्लाइड से मरनेवालों की संख्या 7 हुई, राहत और बचाव कार्य जारी

    comedy show banner
    comedy show banner