विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में गुलजार हुआ हिमाचल, होटलों के बंपर डिस्काउंट का दिखा असर; वीकेंड में पहुंचे एक लाख पर्यटक

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:54 AM (IST)

त्योहारी सीजन में निजी होटलों की 30% छूट से हिमाचल में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, सप्ताहांत में 1 लाख सैलानी पहुंचे। शिमला-मनाली और धार्मिक स्थलों पर विशेष रौनक दिखी।

त्योहारी सीजन में गुलजार हुआ हिमाचल, बर्फ का मजा ले रहे सैलानी। फोटो जागरण

त्योहारी सीजन में गुलजार हुआ हिमाचल, बर्फ का मजा ले रहे सैलानी। फोटो जागरण

HighLights

  1. निजी होटलों की 30% छूट ने बढ़ाई पर्यटकों की संख्या।

  2. सप्ताहांत में हिमाचल पहुंचे लगभग एक लाख पर्यटक।

  3. शिमला, मनाली और धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़।

राज्य ब्यूरो, शिमला। त्योहारी सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रदेश के निजी होटल कारोबारियों द्वारा शुरू की गई 30 प्रतिशत की विशेष छूट का बड़ा असर देखने को मिला है। इस सप्ताहांत हिमाचल प्रदेश में करीब एक लाख पर्यटक पहुंचे। होटल कमरों की बुकिंग पर मिल रही इस रियायत के चलते राजधानी शिमला और उसके आस-पास के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रदेशभर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के होटल व्यवसायियों ने कमरों की बुकिंग पर 30 फीसदी की विशेष छूट लागू की है। हालांकि, यह लाभ केवल निजी होटलों तक ही सीमित है। सरकारी क्षेत्र के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जा रही है।

इसके बावजूद, निजी होटलों के इस आकर्षक ऑफर ने त्योहारी सीजन में राज्य के पर्यटन उद्योग को रफ्तार दे दी है। सोलन-शिमला फोरलेन मार्ग पर कंडाघाट में ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

शिमला शहर के आसपास कुफरी, मशोबरा, तारादेवी से शिमला की ओर ट्रैफिक जाम के समय में कमी आई है। कुल्लू से मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों को भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से किए गए ट्रैफिक पुलिस के प्रबंध नाकाफी साबित हो रहे हैं।

शिमला और मनाली पहली पसंद

सप्ताहांत के दौरान राज्य में सबसे अधिक सैलानी शिमला और मनाली पहुंचे, जिससे वहां के माल रोड और प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर रौनक लौट आई। इसके बाद सबसे ज्यादा भीड़ प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों और मंदिरों में दर्शन करने वालों की रही। इस दौरान पहुंचे कुल पर्यटकों में एक बड़ा हिस्सा मंदिरों में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं का रहा, जिससे धार्मिक पर्यटन केंद्रों पर भी खासी चहल-पहल बनी रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।