विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी, 7 जिलों के लिए 24 घंटे भारी; स्कूलों में छुट्टी

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 28 Jul 2026 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 07:51 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी भी शामिल है।

हमीरपुर में बस्सी से तताहर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग के टूटने से सीर खड्ड में फंसा वाहन। जागरण

हमीरपुर में बस्सी से तताहर सड़क पर वैकल्पिक मार्ग के टूटने से सीर खड्ड में फंसा वाहन। जागरण 

HighLights

  1. हिमाचल में 24 घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट।

  2. सिरमौर के नाहन में 29 जुलाई को सभी स्कूल बंद।

  3. चंबा में भारी नुकसान, 108 मुख्य सड़कें अवरुद्ध।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आगामी 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का ऑरेंज व रेड अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञों ने भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 30 जुलाई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसको लेकर लोगों को चेतावनी जारी की गई है।

चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले में अगले 24 घंटे के दौरान बाढ़ की गंभीर चेतावनी है। इस बीच जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल में स्कूलों में कल 29 जुलाई को अवकाश की घोषणा की गई है।

सिरमौर में है भारी बारिश का अलर्ट

जिला सिरमौर में 29 जुलाई को रेड एवं ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए एसडीएम नाहन ने उपमंडल के तहत आने वाले सभी स्कूलों को बुधवार को बंद रखने के लिए निर्देश दिए हैं।

3 अगस्त तक मानसून सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 3 अगस्त तक मानसून की गतिविधियां इसी तरह बनी रहेंगी। इस दौरान 30 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

सीएम सुक्खू ने किया सतर्क

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश में रुक-रुक कर वर्षा हुई। 

चंबा में सबसे ज्यादा नुकसान

चंबा जिले के भडियाड़ और ओबड़ी मोहल्ला में नाले उफान पर आने से मलबा व पानी लोगों के घरों में घुस गया। यहां लोगों ने भाग कर जान बचाई। चंबा में 50 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। भडियाड़ क्षेत्र में भूस्खलन से करीब 10 वाहन मलबे में दब गए। प्रदेश में 108 मुख्य व संपर्क सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़ें: चंबा में तबाही की तस्वीरें: छतों पर चट्टानें, गलियों में उखड़े पेड़; आधी रात फ्लैश फ्लड में 50 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।