विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजब मौसम: शिमला-कुफरी से ज्यादा ठंडी हुई सोलन, मंडी और ऊना की रातें; 26 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:40 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना जिलों में नवंबर में बिल्कुल भी वर्षा नहीं हुई है, जिससे सूखे की स्थिति बनी है। 

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों का उमड़ा सैलाब (जागरण आर्काइ)

हिमाचल में बर्फबारी के बीच पर्यटकों का उमड़ा सैलाब (जागरण आर्काइ)

HighLights

  1. बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, ऊना में नवंबर में वर्षा नहीं।

  2. कम वर्षा से कृषि और बागवानी पर गहरा संकट।

  3. हिमपात के कारण सच्चे जोत दर्रा वाहनों के लिए बंद।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के चार जिलों बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना में 19 नवंबर तक वर्षा नहीं हुई है। यहां सामान्य से 100 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश में मानसून के बाद यानी अक्टूबर और नवंबर में 19 नवंबर तक 31.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 11 प्रतिशत कम है। प्रदेश में नवंबर में अभी तक 3.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जो सामान्य से 70 प्रतिशत कम रही।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 26 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे कृषि और बागवानी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्र पांगी को जिला चंबा से जोड़ने वाले सच्चे जोत दर्रे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

हिमपात के बाद क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है। सड़क पर बहने वाले नालों का पानी जमने लगा है। इससे वाहनों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

इस कारण यातायात बंद किया गया है। प्रदेश में लगातार धूप खिलने और कम वर्षा के बीच दिन का तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

दिन की तेज धूप के बीच सर्दियों में सुबह और शाम का पारा मैदानी क्षेत्रों में गिर रहा है। शिमला और कुफरी से ज्यादा ठंडी रातें सोलन, बरठीं, पालमपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना की दर्ज की जा रही हैं। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुफरी में 2.7 डिग्री की होने से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ नौ डिग्री सेल्सियस रहा।

सोलन में पांच, मंडी में 6.2, बिलासपुर में 7.5 और कांगड़ा में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के चार जिलों लाहुल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर व चंबा में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वीरवार को धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मंडी में अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आने से 21.6 डिग्री दर्ज रहा जो सामान्य से

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।