Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम सरकार ने बढ़ाए आपदाग्रस्त हिमाचल की मदद को हाथ, अब तक यूपी सहित ये राज्य कर चुके हैं आर्थिक सहायता

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 05:21 PM (IST)

    Himachal Pradesh Disaster असम सरकार ने हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये दिए। हिंदुस्तान यूनिलीवर और परिवहन विभाग ने भी योगदान दिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दानदाताओं का आभार जताया। उत्तर प्रदेश हरियाणा और त्रिपुरा सरकारों ने भी राहत कोष में पांच-पांच करोड़ रुपये की मदद दी जिससे आपदा पीड़ितों को मदद मिलेगी।

    Hero Image
    दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को असम के मंत्री प्रशांत फुकन ने चेक सौंपा। डीपीआर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस मानसून के दौरान हुई भारी वर्षा से हुए नुकसान को देखते हुए असम सरकार ने सहायता राशि दी है। असम के विद्युत, कौशल, रोजगार और उद्यमिता मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। देश के कई अन्य राज्य सरकारों की ओर से भी आपदा की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश का साथ दिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुस्तान यूनीलीवर ने दिए 50 लाख रुपये

    इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की ओर से सीनियर मैनेजर लिगल एंड कारपोरेट अफेयर्स राहुल बग्गा ने मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन के निदेशक बलदेव ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

    सीएम सुक्खू ने जताया आभार

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने अंशदान के लिए सभी दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट के इस समय में मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न राज्यों की सरकारें, संगठन और दानी सज्जन उदारतापूर्वक दान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योगदान से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी।

    योगी और नायब सैनी ने भी दिए पांच-पांच करोड़ रुपये

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमाचल के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये राहत कोष में दिए हैं। सैनी ने इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा से उत्पन्न हुई कठिन परिस्थितियों में हरियाणा की सरकार व जनता पूरी संवेदना से लोगों को सहायता पहुंचाने के खड़ी है। 

    यह भी पढ़ें- Himachal: टूटीकंडी शिशुगृह के दो बच्चों को मिले माता-पिता, उत्तराखंड और यूपी के दंपती लिए गोद, कड़ी हैं शर्तें

    त्रिपुरा सरकार ने भी की पांच करोड़ मदद

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को त्रिपुरा सरकार का पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष में प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया था। उन्होंने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी। 

    यह भी पढ़ें- Himachal News: रंजिश में बिहार निवासी ने पड़ोसी के बच्चे की गला घोंट कर दी हत्या, 7 दिन बाद झाड़ियों में मिला शव