हिमाचल सरकार का बड़ा एक्शन, शून्य दाखिले वाले 100 सरकारी स्कूल हुए डिनोटिफाई; शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना
हिमाचल प्रदेश में शून्य छात्र संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया गया है, जिनमें 77 प्राथमिक और 23 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।

हिमाचल में शून्य नामांकन वाले 100 सरकारी स्कूल डिनोटिफाई।
HighLights
हिमाचल में 100 सरकारी स्कूल डिनोटिफाई, शून्य छात्र संख्या के कारण।
इनमें 77 प्राथमिक और 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को डिनोटिफाई कर दिया गया है। इनमें 77 राजकीय प्राथमिक और 23 राजकीय माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों (प्रारंभिक शिक्षा) को पत्र जारी कर सरकार की 29 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पत्र में कहा है कि संबंधित अधिकारी सरकार के निर्देशों के अनुसार औपचारिकताएं पूरी करें और अनुपालन रिपोर्ट जल्द निदेशालय को भेजें।
विभाग ने अधिकारियों को स्कूलों से जुड़े अभिलेखीय और अन्य विभागीय कार्य भी नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।


-1791220418085.webp)
