विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'CM बनने के बाद प्रॉपर्टी कम हुई', सुक्खू ने ADR रिपोर्ट पर उठाए सवाल; जमीन खरीद पर बोले- पुरानी की वेल्यू बढ़ी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 29 Jul 2026 12:50 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2026 01:58 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एडीआर रिपोर्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम बनने के बाद उनकी संपत्ति बढ़ी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जगरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जगरण आर्काइव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा सीएम बनने के बाद संपत्ति घटी।

  2. उन्होंने एडीआर रिपोर्ट की सटीकता पर गंभीर सवाल उठाए।

  3. सुक्खू ने संपत्ति जांच के लिए ईडी-सीबीआई को चुनौती दी।

राज्य ब्यूरो, शिमला। एडीआर रिपोर्ट को लेकर भाजपा के हमलों के बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को तीखा पलटवार किया। उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर उठ रहे सवालों को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सीएम बनने के बाद उनकी संपत्ति बढ़ी नहीं, बल्कि कम हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पिछले करीब 40 वर्षों से अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक कर रहे हैं।

नई संपत्ति नहीं खरीदी, जमीन की कीमत बढ़ी

मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी। जिस जमीन का जिक्र किया जा रहा है, वह पहले से उनकी थी और समय के साथ उसकी बाजार कीमत बढ़ी है। उसी जमीन पर मकान बनने से संपत्ति का मूल्यांकन बढ़ा है, लेकिन इसे नई संपत्ति बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

एडीआर रिपोर्ट पर सवाल

सुक्खू ने एडीआर रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता भी सही तरीके से दर्ज नहीं की गई है। उनकी एमए और एलएलबी की डिग्रियों का उल्लेख तक नहीं किया गया, जबकि यह जानकारी पहले से सार्वजनिक है।

ईडी व सीबीआई से जांच करवा लें

मुख्यमंत्री ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी को उनकी संपत्ति पर संदेह है तो ईडी और सीबीआई से जांच करा ली जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से कमाई की है और किसी भी जांच से उन्हें कोई डर नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'फिनायल बेचने वाले मित्रों ने बना रखी भर्ती एजेंसियां', CM सुक्खू के पेपर लीक वाले बयान पर जयराम ठाकुर का पलटवार

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर HRTC बस ने कोचिंग सेंटर की गाड़ी को मारी टक्कर, 18 छात्र थे सवार