Himachal BJP: डा. बिंदल ने तय की टीम, दो सांसद व छह MLA को स्थान; कांग्रेस से आए नेताओं को नहीं तवज्जो, इनकी हुई छुट्टी
Himachal Pradesh BJP भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है जिसमें पुराने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस टीम में दो सांसद और छह विधायक शामिल हैं लेकिन कांग्रेस से आए किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। संजीव कटवाल और पायल वैद्य को महामंत्री बनाया गया है जबकि त्रिलोक कपूर का नाम सूची में नहीं है।

जागरण संवाददाता, शिमला। आखिरकार लंबे समय के इंतजार के बाद भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने टीम की घोषणा कर दी है। उनकी टीम में अधिकतर पुराने चेहरों को नई जिम्मेदारी सौंप कर उनमें उत्साह भरने का काम किया है। पार्टी ने दो सांसद, छह विधायक शामिल किए हैं। 31 पदाधिकारियों में छह महिला पदाधिकारी शामिल हैं।
हैरत की बात तो यह है कि कांग्रेस से भाजपा में आए किसी भी नेता को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। पार्टी में 33 फीसद महिला आरक्षण पर बात होती है, लेकिन पदाधिकारियों की सूची में 19 फीसद ही महिलाएं हैं।
संजीव कटवाल व पायल वैद्य महामंत्री
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। डा. बिंदल की टीम ने शामिल अधिकतर नेता पहले भी पदाधिकारी रह चुके हैं. इनमें से कुछ नेताओं को पहले के मुकाबले बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। इनमें संजीव कटवाल व पायल वैद्य को उपाध्यक्ष से पदोन्नत कर महामंत्री का पद दिया है।
पूर्व महामंत्री त्रिलोक कपूर सूची में नहीं
इसी तरह से पहले भाजपा के अग्रणी संगठनों के मुखिया रह चुके नेताओं को सचिवों की सूची में शामिल किया है। पूर्व में महामंत्री रहे त्रिलोक कपूर का नाम इसमें शामिल नहीं हैं।
ये हैं भाजपा के राज्य पदाधिकारी
बिहारी लाल शर्मा, रश्मिधर सूद, डा. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और बलवीर वर्मा उपाध्यक्ष बने हैं। इनके अलावा डॉ. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य को महामंत्री बनाया है। सचिव के पद पर सुमित शर्मा, संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंता शर्मा, कुसुम सदरेट, तिलकराज शर्मा, अमित ठाकुर, शिशु धर्मा को नियुक्ति दी है। कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद और कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर को बनाया है। मीडिया विभाग में प्रभारी रणधीर शर्मा, मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल और मीडिया संयोजक कर्ण नंदा को बनाया है। इंटरनेट मीडिया विभाग संयोजक सुशील राठौर, सह-संयोजक कमल ठाकुर, आईटी विभाग संयोजक अनिल डढवाल, सह-संयोजक प्रवीण ठाकुर को बनाया है।
शुक्ला, डेजी ठाकुर को नई जिम्मेदारी, देष्टा का दूसरा कार्यकाल
पार्टी के अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों की कमान भी सौंपी गई हैं. इसमें विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक काम करने वाले सन्नी शुक्ला को भाजयुमो को महामंत्री के पद से पदोन्नत कर अध्यक्ष बनाया है। डेजी ठाकुर को महिला मोर्चा की कमान दी है। पार्टी ने विद्यार्थी परिषद से ही आए संजीव देष्टा को किसान मोर्चा की कमान दूसरी बार सौंपी है। अनुसूचित जाति मोर्चा की कमान मनीष चौहान, ओबीसी मोर्चा की कमान रामलोक धनोटिया, अनुसूचित जनजाति की कमान सुनील नेगी व अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान सरदार गुरमीत सिंह को सौंपी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।