Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • shimla
LIVE BLOG

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 40 पर लहराया परचम

Himachal Vidhansabha Election Results 2022 News Updates: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने जनता को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है।

By Shashank MishraThu, 08 Dec 2022 08:21 PM (IST)
News Article Hero Image

शिमला, आनलाइन डेस्क। Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 18 सीटों पर जीत दर्ज की है और 7 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की और एक सीट पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। हम लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे और अपनी हार की समीक्षा करेंगे।

Himachal Election Top 10 Seats Result 2022: सिराज विधानसभा सीट से CM जयराम ठाकुर आगे,जानें टॉप-10 सीटों का हाल

Himachal Election Results 2022 News Updates In Hindi:

8 Dec 20228:15:13 PM
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आए नतीजे
blog images

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 40 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं, इस चुनाव में भाजपा के खाते में 25 सीटें आई हैं, जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई है।

8 Dec 20226:04:09 PM
मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की पहली जीत- मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुजरात की जो स्थिति है वो सभी को पता है। हिमाचल में परिवर्तन हुआ है और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाई है। 

8 Dec 20225:36:48 PM
Nahan Himachal Election Result से कांग्रेस के अजय सोलंकी जीते
blog images

नाहन विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर राजीव बिंदल को हराने वाले कांग्रेस के अजय सोलंकी को रिटर्निंग ऑफिसर रजनेश कुमार ने जीत का सर्टिफिकेट दिया।

8 Dec 20225:21:57 PM
Himachal Pradesh Election Result 2022 कांग्रेस की जीत पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे
blog images

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता का हृदय से धन्यवाद करते हैं। हम हाथ जोड़कर हिमाचल के सभी बहन-भाईयों का कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए अभिनंदन करते हैं। कांग्रेस पार्टी हिमाचल की जनता से किये गये 10 वादे पूरे करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

8 Dec 20225:12:45 PM
Himachal Pradesh Chunav Result 2022 चुनाव आयोग ने 59 सीटों पर जीत की घोषणा की

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने 59 सीटों पर जीत की घोषणा कर दी है। जबकि 9 सीटों पर भाजपा व कांग्रेस आगे चल रही है।

  • कांग्रेस की 35 सीटों पर जीत
  • भाजपा की 18 सीटों पर जीत
  • तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत
8 Dec 20225:06:52 PM
Himachal Pradesh Chunav 2022 पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया जनता का आभार
blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर हिमाचल की जनता का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि मैं हिमाचल प्रदेश की जनता को भाजपा को मिले स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम आने वाले समय में राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए काम करते रहेंगे।

8 Dec 20225:01:45 PM
Himachal Election Result 2022 में कांग्रेस ने 35 सीट जीतीं

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है और 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की है और अभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

8 Dec 20224:50:25 PM
Himachal Pradesh Election के नतीजों पर राहुल गांधी का ट्वीट
blog images

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने जनता को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।

8 Dec 20224:47:53 PM
Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav 2022 की हार पर बोले जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मिली हार पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं अभी कोई टिपण्णी नहीं करना चाहता हूं। हम आंकलन करेंगे की कहां कमी रह गई। कई बार ऐसा होता है कि एक-दो मुद्दों के कारण चुनाव की धारा प्रभावित हो जाती है।

8 Dec 20224:39:51 PM
Himachal Pradesh Election 2022 में BJP की हार के बाद जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजभवन से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

I have handed over my resignation to the Governor. Will never stop working for the development of people. We need to analyse things. There were some issues that changed the direction of the results. I will go to Delhi if they call us: Outgoing Himachal Pradesh CM Jairam Thakur pic.twitter.com/gOAIS5pBo4

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20224:30:43 PM
Himachal Pradesh Election 2022 के नतीजों पर बोलीं प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकती हूं, जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम आगे के बारे में चिंतित नहीं हैं।

It is a very emotional moment for me as I can see the same kind of support from people as it was for late Virbhadra Singh. Chandigarh is easily accessible meeting point for MLAs & we are not worried about poaching: Pratibha V Singh, HP Congress Pres on HP poll results pic.twitter.com/IrjQjhSHM1

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20224:22:35 PM
Himachal Pradesh Chunav में हार के बाद इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्यपाल को इस्तीफा देने के लिए शिमला स्थित राजभवन पहुंचे।

#WATCH | Outgoing Himachal Pradesh CM Jairam Thakur reaches Raj Bhawan in Shimla to tender his resignation to the Governor.#HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/XtsDKymTZv

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20224:20:57 PM
Himachal Pradesh Assembly Election पर बोले राजीव शुक्ला
blog images

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की जीत पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि यह प्रदेश की जनता की जीत है। लोगों ने बदलाव के लिए और बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मतदान किया। हम एकजुट रहेंगे और हमारी पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं होगी। हमने पार्टी प्रमुख खरगे से मुलाकात की और हमारे अगले कदम के बारे में चर्चा की है।

8 Dec 20224:19:08 PM
Vidhansabha Chunav 2022 में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के खराब प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि मैं इसका श्रेय नहीं ले रहा हूं, लोकतंत्र में जीत और हार होती है। यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को दूर करेंगे और लड़ना जारी रखेंगे।

#WATCH | I am not taking credit for it... In a democracy wins and losses happen. Its our ideological fight. We will correct the shortcomings and continue to fight: Congress President M Kharge when asked about the partys poor performance in #GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/Iv26qfIeps

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20224:14:43 PM
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 में कांग्रेस ने दर्ज की 29 सीटों पर जीत

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 16 सीटों पर जीत दर्ज की है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की और 10 सीटों पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

8 Dec 20224:11:33 PM
Himachal Pradesh में सरकार बनाने के लिए बुलाई जाएगी कांग्रेस विधायकों की बैठक

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे पर्यवेक्षक और प्रभारी सचिव हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं और वे फैसला करेंगे कि राज्यपाल से कब मुलाकात होगी और कांग्रेस विधायकों की बैठक कब बुलानी है।

8 Dec 20224:03:12 PM
मल्लिकार्जुन खरगे ने Himachal Pradesh Election Result 2022 की जीत पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमने हिमाचल में जीत हासिल की है। मैं लोगों, हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि उनके प्रयासों के कारण यह परिणाम आया है। मैं प्रियंका गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भी इसमें हमारी मदद की। सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी हमारे साथ है।

We have won #HimachalElections. I want to thank the people, our workers & leaders as due to their efforts this result has come. I want to thank Priyanka Gandhi, Rahul Gandhis Bharat Jodo Yatra also helped us in this. Sonia Gandhis blessings are also with us: Congress President pic.twitter.com/T9XIKRQ4Xq

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20223:49:11 PM
Himachal Pradesh Election Result 2022 में कांग्रेस की जीत पर बोले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका गांधी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

8 Dec 20223:46:07 PM
कांग्रेस ने Himachal Pradesh Election में 22 सीटों पर दर्ज की जीत

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की है और 12 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

8 Dec 20223:28:22 PM
Himachal Pradesh सीएम जयराम ठाकुर बोले- हार के कारणों का करेंगे विश्लेषण

सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमी का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।

8 Dec 20223:17:14 PM
Himachal Pradesh Election Result में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती तीन सीटें

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 13 सीटों पर जीत दर्ज की है और 13 ही सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की और 26 सीटों पर आगे है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

8 Dec 20223:13:16 PM
Himachal Pradesh Chunav Result 2022 जयराम ठाकुर बोले- 'कांग्रेस से 1 फीसद कम वोट भाजपा को मिला'

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ने हार को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी द्वारा हिमाचल के विकास में सहयोग पर आभार जताया। जयराम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि हिमाचल के हितों के लिए भाजपा पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि केवल एक फीसदी वोट शेयर का अंतर रहा, अधिकांश सीटों पर नजदीकी मुकाबला रहा। कांग्रेस को बहुमत मिला है, जिसे संभालना कांग्रेस का काम है।

8 Dec 20223:07:45 PM
Himachal Pradesh Chunav CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे राज्यपाल को इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा।

I will tender my resignation to the Governor in a short while from now: Outgoing Himachal Pradesh CM Jairam Thakur #HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/xiVpoEjYb4

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20223:01:07 PM
Seraj Vidhansabha Seat पर सीएम जयराम ठाकुर ने बनाई बढ़त

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज से 38,183 मतों के अंतर से बढ़त जारी रखी है। फिलहाल सेराज विधानसभा सीट पर गिनती जारी है।

Himachal Pradesh CM Jairam Thakur continues his lead from his constituency Seraj, with a margin of 38,183 votes. Counting continues. #HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/54nB9pCA5t

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20222:53:48 PM
Himachal Pradesh Election में कांग्रेस बड़ी जीत की ओर

कांग्रेस राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सब की है। हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी। यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।

8 Dec 20222:44:09 PM
Himachal Chunav Result 2022 में कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की

हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

#HimachalElectionResults2022 | Congress wins 10, and leads on 29 while BJP wins 9 and leads on 17 as counting continues.

The ECs official trends show that Congress has crossed the majority mark of 35. pic.twitter.com/Nc0pTd71Ci

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20222:41:27 PM
Himachal Vidhansabha Result 2022 के नतीजों पर बोले आनंद शर्मा

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने Himachal Vidhansabha Result 2022 के नतीजों पर कहा कि देवभूमि ने संदेश दिया है कि अग्निवीर योजना को खत्म करो, उन सभी क्षेत्रों में जहां से बड़ी संख्या में युवा सेना में जाते हैं, भाजपा को नुकसान पहुंचाया गया है। यह बहुत स्पष्ट है। दूसरा, उन्हें पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए थी।

#WATCH |Congress MP Anand Sharma says, "...Devbhoomi has sent a message. Scrap Agniveer Scheme. In all those areas from where a large number of young people go to Army, BJP has been hammered. Its very clear. 2nd, they must restore Old Pension Scheme..."#HimachalPradeshElection pic.twitter.com/FujmBN69oL

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20222:34:30 PM
Himachal Vidhansabha Result 2022 में कांग्रेस की जीत पर बोलीं प्रतिभा सिंह

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कई बार हिमाचल प्रदेश का दौरा किया, लेकिन क्या वे यहां सेंध लगा पाए? बीजेपी जानती थी कि राज्य में हारेगी इसलिए पीएम मोदी बार-बार राज्य के दौरे पर आए।

8 Dec 20222:32:14 PM
Shillai Vidhansabha Seat से कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

शिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान ने छठी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 382 मतों से चुनाव जीता है।

8 Dec 20222:27:07 PM
Himachal Election पर बोले कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Election Result के नतीजे आना जारी है। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी की बड़ी जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हम हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में रैलियां की और कैडर जुटाएं। लोगों को तोड़ने की भाजपा की राजनीति नहीं चलेगी, कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।

We express our gratitude to people of Himachal Pradesh. Priyanka Gandhi Vadra conducted rallies in state & mobilised cadre. BJP politics of breaking away people wont work, Congress has got a majority. BJP will split in state: Congress leader SS Sukhu#HimachalElectionResult pic.twitter.com/aurJRkyryd

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20222:23:27 PM
Himachal Pradesh Vidhansabha Election 2022 में कांग्रेस की जीत पर शिमला में जश्न का माहौल

हिमाचल प्रदेश में जारी वोटों की गिनती के बीच कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिमला में जश्न मनाया।

#WATCH | Congress party workers celebrate in Shimla after Congress crosses the majority mark of 35 seats in Himachal Pradesh amid the ongoing counting of the votes in the state.#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/1TklhepVnU

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20222:21:04 PM
Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav में हारे BJP के कद्दावर नेता राजीव बिंदल

हिमाचल की नाहन विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता तथा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल चुनाव हार गए हैं।

8 Dec 20222:19:39 PM
Himachal Election Results पर बोले राजीव शुक्ला- भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहा हूं
blog images

हिमाचल चुनाव परिणाम 2022 में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले से ही चंडीगढ़ में हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मैं चंडीगढ़ जा रहा हूं और शाम तक फैसला करेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़।

8 Dec 20222:16:11 PM
Himachal Election Result 2022 में बड़ी जीत की ओर कांग्रेस

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 7 सीटों पर जीत दर्ज की है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 सीट पर जीत दर्ज कर 35 सीटों पर आगे है।

8 Dec 20222:13:30 PM
Bilaspur व Shri Naina Devi Assembly Seat पर दोबारा शुरू हुई काउंटिंग

बिलासपुर की सदर व श्री नैना देवी सीट पर दोबारा काउंटिंग शुरू हो गई है। दोनों ही सीटों पर 200 से कम वोट के अंतर से हार जीत हुई है।

8 Dec 20222:07:07 PM
Sujanpur Assembly Seat Result 2022 से कांग्रेस प्रत्याशी जीते

हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 398 वोटों से हराया है।

8 Dec 20222:03:00 PM
Himachal Pradesh Chunav 2022 पर बोले कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। हम राज्य में 10 गारंटी लागू करेंगे। हम ऑपरेशन लोटस से नहीं डरते, ये आंकड़े जारी रहे तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी।

We are leading on 40 seats. Well implement 10 guarantees in the state. We arent afraid of Operation Lotus, if these figures continue then there wont be any such situation: Congress leader Rajiv Shukla pic.twitter.com/sjxFGMyYg2

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20221:54:03 PM
Himachal Chunav 2022 जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को मिली हार

हिमाचल के धर्मपुर से जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को हार सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के चन्द्रशेखर ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को हराया है।

8 Dec 20221:50:38 PM
Himachal Pradesh Election के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मनाया जश्न

हिमाचल प्रदेश में जारी मतगणना के बीच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में जश्न मनाया।

#WATCH | Congress party workers celebrate at the Delhi office of the party after Congress crosses the majority mark of 35 seats In Himachal Pradesh amid the ongoing counting of the votes in the state.#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/Cb3d3X4s2x

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20221:48:30 PM
Himachal Pradesh Election Result के बीच कांग्रेस ने सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया

कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री शाम को चंडीगढ़ पहुंचेंगे और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

8 Dec 20221:46:38 PM
Theog Assembly Seat Result 2022 पर कुलदीप सिंह राठौर जीते
blog images

ह‍िमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की ठियोग विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है। समर्थकों ने कुलदीप सिंह राठौर को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

8 Dec 20221:41:13 PM
मुकेश अग्निहोत्री ने Haroli Assembly Seat से दर्ज की जीत

कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा सीट से लगातार पांचवी बार जीत दर्ज की है।

8 Dec 20221:38:34 PM
Himachal Chunav 2022 में कांग्रेस ने 40 सीटों पर बनाई बढ़त

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 4 सीटों पर जीत दर्ज की है और 21 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की और 39 सीटों पर आगे है। जबकि निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

8 Dec 20221:32:57 PM
Paonta Sahib Assembly Seat पर भाजपा के सुखराम चौधरी जीते

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीत गए हैं।

8 Dec 20221:12:22 PM
Himachal Pradesh Assembly Election में भाजपा ने दो सीट पर दर्ज की जीत

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने अभी तक 2 सीटों पर जीत दर्ज की है और 25 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी जारी है।

8 Dec 20221:01:04 PM
Nurpur Assembly Seat पर BJP प्रत्याशी ने दर्ज की जीत

हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का ने 18 हजार 752 मतों से जीत दर्ज की है।

8 Dec 202212:58:32 PM
Himachal Pradesh Chunav 2022 के नतीजों पर बोले सीएम भूपेश बघेल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रूझान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा अभी मतगणना चल रही है, हमें आखिर तक इंतजार करना चाहिए, लेकिन जो हमारी उम्मीद थी कि हिमाचल में हमारी सरकार बनेगी वह बनती दिखाई दे रही है।

8 Dec 202212:55:44 PM
Himachal Pradesh Assembly Election में कांग्रेस को मिला बहुमत

कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा अभी भी रुझान आ रहे हैं, लेकिन अब लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमें अपने चुनावी वादे याद हैं और आने वाले समय में हम उसे पूरा करेंगे।

8 Dec 202212:39:06 PM
Balh Assembly constituency 2022 पर BJP को मिली जीत

हिमाचल प्रदेश की बल्ह विधानसभा सीट से भाजपा के इंद्र सिंह गांधी ने जीत दर्ज की है।

8 Dec 202212:36:10 PM
Himachal Pradesh Election में कांग्रेस की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी जा रही है। बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पार्टी हिमाचल प्रदेश में 29 सीटों पर आगे चल रही है।

Sweets are being distributed among Congress workers in Shimla as the party leads in 40 seats in Himachal Pradesh pic.twitter.com/wWnNXg6x83

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 202212:33:14 PM
Rampur Vidhansabha Seat पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे

हिमाचल प्रदेश की रामपुर विधानसभा सीट पर 9 राउंड की गिनती हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी 86 वोट से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी- 1889
कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल- 1912
आप प्रत्याशी उदय डोगरा- 85

8 Dec 202212:23:24 PM
Himachal Chunav Parinaam 2022 विक्रमादित्य सिंह को समर्थकों ने मिठाई खिलाई
blog images

शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह को समर्थकों ने मिठाई खिलाई।

8 Dec 202212:21:35 PM
Kullu Assembly Seat से कांग्रेस उम्मीदवार सुंदर सिंह ठाकुर
blog images

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर समर्थकों के साथ विजय चिन्ह दिखाते हुए।

8 Dec 202212:19:59 PM
Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav 2022 प्रतिभा सिंह के घर पर जश्न का माहौल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। वहीं, कांग्रेस की राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह के घर पर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लड्डू बांट रहे हैं।

8 Dec 202212:17:11 PM
Shillai Assembly Seat पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार

शिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान 349 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202212:13:42 PM
Himachal Pradesh के CM जयराम ठाकुर ने बनाई बढ़त

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बढ़त बनाए हुए हैं। सीएम जयराम ठाकुर को 43 हजार 711 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के चेतराम को 11 हजार 923 वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 31,788 मतों से आगे हैं।

8 Dec 202212:07:48 PM
Himachal Pradesh Assembly विक्रमादित्य सिंह का दावा- बनेगी कांग्रेस की सरकार

हिमाचल कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गड़बड़ पार्टी है। लेकिन हमने गलतियों से काफी कुछ सीखा है। भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल ऑब्जर्वर के रूप में आ रहे हैं। यदि बीजेपी गड़बड़ी करे तो जनता माफ नहीं करेगी।

8 Dec 202211:56:30 AM
Kullu Vidhansabha Seat Result 2022 पर क्या है ताजा हालात

कुल्लू विधानसभा सीट पर दसवें राउंड की गिनती हो गई है।

  • कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर- 1373
  • भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर- 2677
  • CMI (M) प्रत्याशी होतम सौंखला- 48
  • आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेर सिंह- 344
  • निर्दलीय रामसिंह- 809
  • निर्दलीय लोत राम -16
  • नोटा को पड़े वोट- 30
8 Dec 202211:52:02 AM
Lahaul-Spiti Assembly Seat पर कांग्रेस की जीत

लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है।

8 Dec 202211:50:21 AM
Hamirpur Vidhansabha Seat पर निर्दलयी उम्मीदवार आगे

हिमाचल प्रदेश चुनाव में मतगणना जारी है। हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा मैं अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहा हूं और नतीजे आने के बाद कोई फैसला किसी दूसरी पार्टी को समर्थन देने पर लूंगा।

Himachal Pradesh | Independent candidate from Hamirpur, Ashish Sharma leading in the Assembly constituency, as per ECI.

Im awaiting the final results, and will take any decision (on extending support to another party) after the results are out, he says. pic.twitter.com/2TxXB5nR3j

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 202211:33:03 AM
Sarkaghat Assembly Seat पर भाजपा की जीत

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने एक और सीट पर जीत दर्ज की है। सरकाघाट विधानसभा सीट से भाजपा के दिलीप ठाकुर ने जीत दर्ज की है। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिलीप ठाकुर 1912 मतों से विजयी हुए हैं।

8 Dec 202211:30:15 AM
Himachal Vidhansabha Chunav के नतीजों पर बोले पवन खेड़ा

हिमाचल में EC के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। Himachal Election Results 2022 के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यहां कोई लड़ाई नहीं है। हम पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं और एक स्थिर सरकार देने जा रहे हैं। कोई ऑपरेशन कीचड़ नहीं चलेगा और न ही हम इसकी अनुमति देंगे।

No neck-to-neck fight, were heading towards an absolute majority & going to give a stable govt. No Operation Keechad will work & neither will we allow it: Congress leader Pawan Khera on #HimachalElectionResults2022

Party is leading on 35 seats here which is the majority mark pic.twitter.com/lIL4iQ1rNE

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 202211:25:18 AM
Himachal Pradesh Election 2022 में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। EC के अनुसार, कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 27 सीटों पर आगे है और एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, अन्य तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

8 Dec 202211:11:33 AM
Jwalamukhi Assembly Seat पर कांग्रेस आगे

ज्वालामुखी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद कांग्रेस के संजय रत्न को 4 हजार 642 की बढ़त मिल गई है।

  • ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि (भाजपा) 10177
  • संजय रत्न (कांग्रेस) 14819
  • अतुल कौशल (निर्दलीय) 4152
  • होशियार सिंह भारती (आम आदमी पार्टी) 257
  • सुशील कुमार (बहुजन समाज पार्टी) 129
  • सुनील कुमार (निर्दलीय) 49
  • नोटा- 105
8 Dec 202211:06:33 AM
Mandi की सभी Vidhansabha सीटों पर भाजपा आगे

मंडी जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। मंडी की 10 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

8 Dec 202211:05:00 AM
Palampur Vidhansabha Seat पर कांग्रेस ने पकड़ी रफ्तार

पालमपुर विधानसभा सीट पर पांच राउंड की गिनती हो गई है। पांच राउंड के बाद कांग्रेस के आशीष लगभग 2066 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202211:01:30 AM
Chaupal Assembly Seat से BJP उम्मीदवार आगे

हिमाचल की चौपाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलवीर सिंह वर्मा 3700 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:59:20 AM
Kullu Sadar Vidhansabha Seat पर कांग्रेस की बढ़त बरकरार

कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में छठे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर 3574 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:55:51 AM
Shimla Rural Assembly Seat पर हुई आठ राउंड की गिनती
  • BJP प्रत्याशी रवि कुमार मेहता- 8588
  • कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह- 15164
  • बीएसपी प्रत्याशी बलविंदर सिंह- 104
8 Dec 202210:53:04 AM
Sundernagar Vidhansabha Seat पर भाजपा की जीत
blog images

सुंदरनगर में राकेश कुमार जामवाल की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने जश्न मनाया।

8 Dec 202210:51:22 AM
मंडी के Sundernagar सीट से BJP के राकेश कुमार जामवाल जीते

हिमाचल में पहली सीट का नतीजा आ गया है। मंडी के सुंदरनगर से BJP के राकेश कुमार जामवाल ने जीत दर्ज की है। राकेश कुमार को 28215 वोट मिले, उनका 44.08 फीसद वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सोहन लाल भारतीय 20452 वोट मिले। उन्हें 31.95 फीसद वोट प्राप्त हुए।

8 Dec 202210:42:55 AM
Chamba जिलों की सभी Assembly Seats पर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला

चंबा जिलों की सभी सीटों पर मतगणना जारी है। कई सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

  • चुराह से भाजपा के हंसराज 2925 मतों से आगे
  • भरमौर से भाजपा के भाजपा के डॉ जनक 1360 मतों से आगे
  • चम्बा सदर से कांग्रेस के नीरज नैयर 2506 मतों से आगे
  • डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 282 मतों से आगे
  • भटियात से बिक्रम जरियाल 61 मतों से आगे
8 Dec 202210:36:42 AM
Pachhad Assembly Seat पर पांच राउंड की हुई गिनती

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की रीना कश्यप 2262 मतों से आगे चल रही हैं।

  • रीना कश्यप- 13105
  • दयाल प्यारी- 10843
  • मुसाफिर- 6948
  • सुशील भृगु- 5525
  • आशीष- 342
  • अजय सिंह- 381
  • नोटा- 236
8 Dec 202210:32:48 AM
Kasauli Assembly Seat से स्वास्थ्य मंत्री चल रहे पीछे

कसौली विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राउंड की मतगणना हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल पीछे चल रहे हैं।

  • BJP प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल- 2412
  • कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी- 3597
  • AAP प्रत्याशी हरमेल धीमान- 159
8 Dec 202210:28:35 AM
Shillai Vidhansabha Seat पर चौथे राउंड में भी भाजपा आगे

शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बलदेव सिंह तोमर चौथे राउंड में 1079 से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:27:07 AM
Nadaun Assembly Seat पर कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे

हिमाचल के नादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू 3600 मत से आगे हैं।

8 Dec 202210:25:44 AM
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 की सभी सीटों के रूझान आए

हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के रुझान आ गए हैं। शुरूआती रूझानों की मानें तो कांग्रेस और भाजपा दोनों 32-32 सीटों पर आगे हैं।

8 Dec 202210:23:46 AM
Kullu Assembly Seat से कांग्रेस की पकड़ बरकरार

कुल्लू विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना हो गई है। पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर 88 मत से आगे चल रहे हैं।

  1. कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर- 2645
  2. भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर- 2557
  3. CPI (M) प्रत्याशी होतम सौंखला- 348
  4. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेर सिंह- 65
  5. निर्दलीय प्रत्याशी रामसिंह- 1121
  6. निर्दलीय प्रत्याशी लोत राम- 18
  7. नोटा को पड़े वोट- 34
8 Dec 202210:21:14 AM
Dalhousie Assembly Seat पर भाजपा को बढ़त

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से 1187 मतों से भाजपा प्रत्याशी डीए ठाकुर आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:19:39 AM
Bilaspur Sadar Vidhansabha Seat पर पीछे चल रही कांग्रेस

बिलासपुर सदर विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में भाजपा के त्रिलोक जम्वाल आगे हैं। वहीं, कांग्रेस के बम्बर ठाकुर करीब 54 वोट से पीछे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:18:02 AM
Shillai Vidhansabha Seat पर भाजपा ने बनाई बढ़त

शिलाई विधानसभा सीट से भाजपा के बलदेव तोमर तीसरे राउंड में 1326 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:16:38 AM
Paonta Sahib Assembly Seat पर भाजपा के सुखराम चौधरी आगे

पांवटा साहिब विधानसभा सीट से भाजपा के सुखराम चौधरी 3561 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:13:41 AM
Chamba Assembly Seat पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर आगे

हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चम्बा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर 346 मतों से आगे है।

8 Dec 202210:12:04 AM
Pachhad Assembly Seat से भाजपा प्रत्याशी आगे

पच्छाद विधानसभा सीट से भाजपा की रीना कश्यप चौथे राउंड में 2168 मतों से आगे चल रही हैं।

8 Dec 202210:11:07 AM
Nahan Assembly Seat से कांग्रेस के अजय सोलंकी आगे

हिमाचल की नाहन विधानसभा सीट से कांग्रेस के अजय सोलंकी दूसरे राउंड में 628 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:10:04 AM
Shima Vidhansabha Seat से कांग्रेस प्रत्याशी आगे

हिमाचल प्रदेश की शिमला विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 202210:09:08 AM
Kullu Assembly Seat से कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर आगे

कुल्लू विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर 1402 मत से आगे चल रहे हैं।

  • कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर- 5003
  • भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर- 3601
  • सीपीआईएम होतम सौंखला- 114
  • आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेर सिंह- 49
  • निर्दलीय रामसिंह- 889
  • निर्दलीय लोत राम- 25
  • नोटा को मिले वोट- 36
8 Dec 202210:06:44 AM
Shimla Rural Assembly Seat से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह चल रहे आगे

शिमला की ग्रामीण विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 7 हजार 233 वोट मिले हैं और वह आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 4 हजार 344 वोट मिले हैं।

8 Dec 202210:02:12 AM
Himachal Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला
blog images

चुनाव आयोग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी-30, कांग्रेस-30 सीटों पर शुरूआती रूझानों में आगे है।

8 Dec 20229:58:10 AM
Seraj Vidhansabha Seat से सीएम जयराम ठाकुर ने बनाई बड़ी बढ़त

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आगे चल रहे हैं। सेराज (Seraj) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार व सीएम जयराम ठाकुर को 14 हजार 921 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के चेतराम को 4 हजार 3,51 वोट मिले हैं।

#HimachalPradeshElections | Himachal Pradesh CM Jairam Thakur leading with a total of 14,921 votes in his constituency Seraj.

(File photo) pic.twitter.com/J1sY389As7

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20229:53:47 AM
Himachal Election 2022 में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
blog images

Himachal Election 2022 के चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

8 Dec 20229:51:49 AM
Darang Assembly Seat पर BJP उम्मीदवार 540 वोटों से आगे

हिमाचल के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार 540 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

8 Dec 20229:48:15 AM
Himachal की Banjar Vidhansabha Seat पर कांग्रेस आगे

हिमाचल की बंजार विधानसभा सीट (Banjar Vidhansabha Seat) पर कांग्रेस के खीमी राम बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि बंजार विधानसभा सीट कुल्‍लू जिला के अंतर्गत आती है।

8 Dec 20229:44:28 AM
Jaisinghpur Vidhansabha Seat से यादविंदर गोमा आगे

ह‍िमाचल प्रदेश की जयसिंहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के यादविंदर गोमा आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के रविन्द्र रवि धीमान पीछे चल रहे हैं।

8 Dec 20229:42:27 AM
Sarkaghat Assembly Seat से कांग्रेस चल रही आगे

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के पवन ठाकुर आगे चल रहे हैं।

8 Dec 20229:37:19 AM
EC के शुरूआती रूझानों में Himachal Pradesh Assembly Election 2022 में भाजपा को बढ़त

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा 28 सीटों पर, कांग्रेस 21 पर और निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Latest official EC trends | BJP leads on 28 seats, Congress on 21 and Independent candidates on 3 seats, as counting for #HimachalPradeshElections continues. pic.twitter.com/1ikifBgIrf

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20229:30:32 AM
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022 में भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस 13 पर और निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

BJP leads on 20 seats, Congress on 13 and Independent candidates on 2 seats, as counting for #HimachalPradeshElections continues. pic.twitter.com/S10Q0jkpmC

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20229:27:37 AM
Sundernagar Assembly Seat से भाजपा आगे

सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा के राकेश जंबाल 2 हजार 546 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 20229:17:14 AM
Kullu Vidhansabha Seat पर कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह से आगे

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर को अब तक 2134 वोट मिले हैं। पहले राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर 667 मत से आगे है।

  • कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर- 2134
  • भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर- 1467
  • सीपीआईएम प्रत्याशी होतम सौंखला- 21
  • आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शेर सिंह- 8
  • निर्दलीय रामसिंह- 348
  • निर्दलीय लोत राम- 13
  • नोटा को पड़े- 10
  • कुल मत- 4001
8 Dec 20229:13:34 AM
Himachal election 2022 CM जयराम ठाकुर चल रहे आगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2 हजार 228 मतों से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 20229:12:24 AM
Manali Vidhansabha Seat से पीछे चल रहे मंत्री गोविन्द ठाकुर

हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री गोविन्द ठाकुर मनाली विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।

8 Dec 20229:10:58 AM
Mandi Assembly Seat से अनिल शर्मा आगे

हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों के रूझान आ गए हैं। Mandi Assembly Seat से अनिल शर्मा पोस्टल बैलेट में 900 वोट से आगे चल रहे हैं।

8 Dec 20229:07:20 AM
Sirmaur जिले में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग का परिणाम 10 बजे तक आएगा

सिरमौर जिला के 5 विधानसभा क्षेत्रों में अभी पोस्टल बैलेट के बंडल बनाए जा रहे हैं। कुछ समय बाद काउंटिंग शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग का परिणाम 10:00 बजे तक आएगा।

8 Dec 20229:05:34 AM
Hamirpur जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी

हमीरपुर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों हमीरपुर, भोरंज, बड़सर, नादौन, सुजानपुर में मतगणना जारी है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बाल हमीरपुर में मतगणना को लेकर पुलिस की तैनाती की गई है।

8 Dec 20229:03:47 AM
Nadaun Assembly Seat से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे

हिमाचल के नादौन विधानसभा सीट से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 हजार 495 मत से आगे हैं।

8 Dec 20229:02:19 AM
Chmba जिले की तीन Vidhansabha सीटों पर भाजपा आगे

चंबा जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है। इसके अलावा कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

8 Dec 20229:01:14 AM
Himachal Pradesh Result 2022 सभी सीटों के शुरूआती रूझान आए

हिमाचल प्रदेश के सभी सीटों के शुरूआती रूझान आ गए हैं। बता दें कि भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इसके अलावा अन्य भी तीन सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:58:07 AM
Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav 2022 में कांग्रेस ने शुरूआती रूझानों में बनाई बढ़त
blog images

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।

8 Dec 20228:50:10 AM
Himachal Pradesh Vidhansabha Chunav 2022 की 68 सीटों पर मतगणना जारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: विधानसभा की 68 सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। तस्वीरें शिमला के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: विधानसभा की 68 सीटों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है। तस्वीरें शिमला के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हैं।#HimachalElectionResults2022 pic.twitter.com/eprd0lmKDb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
8 Dec 20228:48:27 AM
Kullu जिले की तीन Vidhansabha Seats पर कांग्रेस आगे

कुल्लू जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस अभी तक तीन सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:47:02 AM
शिमला जिले की Vidhansabha Seats पर भाजपा व कांग्रेस के बीच मुकाबला

शिमला जिले की Vidhansabha Seats पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शिमलामें चार पर भाजपा व चार पर कांग्रेस आगे है।

8 Dec 20228:45:47 AM
Bilaspur जिले की Vidhansabha Seats के रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच टक्कर

Bilaspur जिले की Vidhansabha Seats के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच टक्कर है। रूझानों के अनुसार, बिलासपुर में दो पर भाजपा व दो पर कांग्रेस आगे है।

8 Dec 20228:43:53 AM
Chmba Vidhansabha Seat के शुरूआती रूझानों में भाजपा को बढ़त

Chmba Vidhansabha Seat के शुरूआती रूझानों में भाजपा चार सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:42:08 AM
Himachal Chunav Result 2022 के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच टक्कर

हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच टक्कर है। भाजपा ने शुरूआती रूझानों में 36 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं, कांग्रेस 32 सीटों पर शुरूआती रूझानों में आगे चल रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है।

8 Dec 20228:37:35 AM
Himachal Pradesh Chunav Parinaam 2022 दो सीटों पर अन्य आगे

हिमाचल के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस 33-33 सीटों पर आगे है। इसके अलावा अन्य दो सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:34:38 AM
शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 33 व BJP 33 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रूझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 33 व BJP 33 सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:26:44 AM
शुरूआती रूझानों में BJP व कांग्रेस में कांटे का मुकाबला

हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रूझान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा 18 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस 18 सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:23:33 AM
Himachal Election के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस 15-15 सीटों पर आगे चल रही है।

8 Dec 20228:20:20 AM
Himachal Election के शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस 14-14 सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा व कांग्रेस 14-14 सीटों पर आगे चल रही है।

8 Dec 20228:16:27 AM
Himachal Election Results 2022 शुरूआती रूझानों में भाजपा को बढ़त

हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रूझानों में भाजपा 11 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस पार्टी 10 सीटों पर शुरूआती रूझानों में आगे चल रही है।

8 Dec 20228:15:07 AM
Himachal Election Results 2022 शुरूआती रूझानों में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हिमाचल में भाजपा शुरूआती रूझानों में बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 10 सीटों पर आगे है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी भी शुरूआती रूझानों में 10 सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:13:33 AM
Himachal Election Results 2022 शुरूआती रूझानों में भाजपा ने बनाई बढ़त

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। हिमाचल में भाजपा शुरूआती रूझानों में 9 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस पार्टी भी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है। शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:08:28 AM
Himachal Election Results 2022 भाजपा 3 व कांग्रेस दो सीटों पर रूझानों में आगे

हिमाचल में भाजपा तीन सीटों पर आगे है। रूझानों के अनुसार, भाजपा तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी दो सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:05:42 AM
Himachal Election Results 2022 रूझानों में भाजपा दो सीटों पर आगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रूझानों के अनुसार, भाजपा दो सीटों पर आगे है।

8 Dec 20228:04:24 AM
Himachal Election Results 2022 पहला रूझान भाजपा के पक्ष में

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में पहला रूझान आ गया है। पहले रूझान में भाजपा आगे है।

8 Dec 20228:02:06 AM
Himachal Election Results 2022 की मतगणना शुरू हुई

हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है।

8 Dec 20227:50:21 AM
कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है Himachal Nadaun Assembly Seat

हमीरपुर की नादौन विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को दो हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। हालांकि, ये क्षेत्र भाजपा के लिए भी अहम हैं। हमीरपुर जिला भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृह जिला भी है।

8 Dec 20227:44:47 AM
Haroli Assembly Seat पर कांग्रेस ने दर्ज की थी 2017 चुनाव में जीत

ऊना जिले में आने वाली हरोली सीट पर पिछली बार कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा था। जिन 21 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, उनमें हरोली विधानसभा सीट भी थी। विपक्ष के नेता और पूर्व पत्रकार मुकेश अग्निहोत्री 2003 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं। इस बार बीजेपी ने उनके खिलाफ प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार को उतारा है, जो इससे पहले हुए चुनाव में उनसे हार गए थे। इस बार मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस के मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

8 Dec 20227:40:36 AM
Himachal Election Results 2022 भाजपा ने दर्ज की थी 2017 चुनाव में जीत

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। इस बार के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है।

8 Dec 20227:38:12 AM
Himachal Election Results 2022 थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। तस्वीरें मंडी के वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज की हैं।

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

(तस्वीरें मंडी के वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज की हैं) pic.twitter.com/yQx6zzTym2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
8 Dec 20227:36:14 AM
Himachal Election Results 2022 भाजपा के लिए अहम हैं Siraj Assembly Seat

अब से थोड़ी देर बाद के बाद मतगणना शुरू होगी। मंडी जिले के अंतर्गत आने वाली सिराज विधानसभा सीट भाजपा के लिए काफी अहम हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस सीट से विधायक हैं, इसलिए ये सीट भाजपा के लिए काफी अहम हो जाती है। जयराम ठाकुर ने 1998 में पहली बार जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से ही यहां भाजपा को सफलता मिली है।

8 Dec 20227:32:23 AM
Himachal Election Results 2022 Mandi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Himachal Pradesh Elections के लिए वोटों की गिनती थोड़ी देर में शुरू होगी। मंडी में मतगणना हॉल के सुरक्षा के पुख्ता तैयारियां की गई हैं। एसडीएम मंडी रितिका जिंदल का कहना है आज नतीजे का दिन है, मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। स्ट्रांग रूम सुबह 7.30 बजे खुलेगा।

The counting of votes for #HimachalPradeshElections to take place today. Visuals from the counting hall in Mandi where all preparations have been made.

SDM Mandi, Ritika Jindal says, "Today is the result day. The counting will begin at 8 am. Strong room will open at 7.30 am." pic.twitter.com/mQjFTrdXST

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20227:30:02 AM
Himachal Election Results 2022 मतगणना केंद्र के बाहर किए गए सुरक्षा के इंतजाम

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी। तस्वीरें मतगणना केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर से हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Shimla, HP | Counting of votes for Himachal Pradesh assembly elections will begin at 8 am. Outside visuals from counting centre, Government Girls Senior Secondary School pic.twitter.com/oNntMmLbG7

— ANI (@ANI) December 8, 2022
8 Dec 20227:26:51 AM
Himachal Election Results 2022 क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षा कर्मियों सहित 10,000 ड्यूटी स्टाफ को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सुचारू मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की टीमों को भी तैनात किया गया है।

8 Dec 20227:22:41 AM
Himachal Election Results वीरभद्र के परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद वीरभद्र सिंह के परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के परिवार ने इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य के लिए वीरभद्र सिंह के योगदान को देखते हुए पूर्व AICC अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।

8 Dec 20227:13:27 AM
Himachal Vidhansabha Chunav 2022 68 मतगणना हॉल में होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य भर में 59 स्थानों पर 68 मतगणना हॉल बनाए गए हैं। यहां सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

8 Dec 20227:11:50 AM
Himachal Election Results क्या भाजपा को मिलेगी दोबारा सत्ता?

हिमाचल प्रदेश का चुनावी इतिहास रहा है कि यहां कोई भी दल दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाया है। पिछले कई वर्षों से सरकार बदलने की परंपरा वाले राज्य में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जीत का दावा किया है। अगर बीजेपी जीतती है तो वह सत्ता विरोधी लहर को हरा देगी और राज्य में वैकल्पिक सरकार के रुझान को बदल देगी।

8 Dec 20227:10:08 AM
Himachal Vidhansabha Chunav 2022 किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के रूझान सुबह 8 बजे से आने शुरू होंगे। भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद जता रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी को भी विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) जैसी पार्टियां भी मैदान में हैं।

8 Dec 20227:04:29 AM
Himachal Results 2022 सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां करीब 75.6 फीसद मतदान दर्ज किया गया था। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

8 Dec 20226:38:14 AM
सबसे पहले गिने जाएंगे पोस्‍टल बैलट

चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा कि वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू होगा और सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी। इसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से पहले तक प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों की गिनती में शामिल किया जाएगा।

8 Dec 20225:24:00 AM
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर सही हुए एग्जिट पोल

 हिमाचल प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में भाजपा के सरकार बनने का अनुमान लगाया था। हालांकि, ज्यादातर एग्जिट पोल का अनुमान नतीजों के आसपास ही रहा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को 44 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा एक सीट पर माकपा को जीत मिली थी, वहीं, दो निर्दलीय प्रत्याशी भी विजयी रहे थे।

8 Dec 20221:47:53 AM
मतगणना के दौरान डाक मतपत्रों की स्कैनिंग के लिए अलग मेज भी होंगी

 मतगणना के लिए कंप्यूटर से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्रों की स्कैनिंग के लिए अलग मेज भी होंगी। राज्य में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। राज्यभर से निर्वाचन अधिकारियों को छह दिसंबर तक कम से कम 52,859 (लगभग 87 प्रतिशत) डाक मतपत्र प्राप्त हुए, जो 2017 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

8 Dec 202212:15:08 AM
10,000 सुरक्षाकर्मियों, निर्वाचन अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों के बीच होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 10,000 सुरक्षाकर्मियों, निर्वाचन अधिकारियों और अन्य सहायक कर्मचारियों की निगरानी में बृहस्पतिवार को मतगणना की जाएगी।

7 Dec 202211:36:38 PM
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दी जानकारी
blog images

सुबह आठ बजे पहले सर्विस वोट व डाक मतपत्रों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us