विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: संबित पात्रा बोले- कांग्रेस OPS नहीं OCS की दे रही गारंटी, शीर्ष नेतृत्व पर भी निशाना

By Virender KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2022 06:45 PM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस OPS नहीं बल्कि OCS की ...और पढ़ें

Himachal Election 2022: संबित पात्रा शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। जागरण
Himachal Election 2022: संबित पात्रा शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस OPS नहीं बल्कि OCS यानी Old Corruption Scheme की गारंटी दे रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, यह हिमाचल और गुजरात से होकर नहीं आ रही है। उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी की हिमाचल के प्रति उदासीनता का क्या कारण है। वह हिमाचल में प्रचार नहीं करना चाहते या कांग्रेस के नेता ही उन्हें हिमाचल नहीं लाना चाहते।

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व हार से बचना चाहता है

वीरवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में संबित पात्रा ने कहा कि सोनिया गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी अब तक प्रचार के लिए नहीं आए हैं। क्या कांग्रेस अपने शीर्ष नेतृत्व को एक और हार के ठीकरे से बचाना चाहती है। इसके विपरीत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, सभी मंत्री और मुख्यमंत्री हिमाचल के स्वाभिमान की रक्षा व हिमाचल के विकास के लिए प्रचार कर रहे हैं।

प्रचंड बहुमत से बदलेगा रिवाज

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से रिवाज बदलने जा रही है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, असम और हरियाणा में रिवाज बदला है, उसी तरह हिमाचल में रिवाज बदलने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल के लिए विशेष लगाव है। इस कारण हिमाचल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। हजारों करोड़ रुपये का निवेश आया है। रोजगार का सृजन हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के तहत एक लाख 54 हजार लोगों का निश्शुल्क उपचार हुआ है। प्रदेश सरकार इस योजना से छूटे लोगों के लिए हिमकेयर लेकर आई। इसके तहत तीन लाख 22 हजार मरीजों का निश्शुल्क उपचार हुआ। यह डबल इंजन सरकार का बेहतरीन उदाहरण है। केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बना, जहां हर घर में घरेलू गैस कनेक्शन है।

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: आनंद शर्मा बोले- कांग्रेस से हिसाब मांगने से पहले आठ साल का ब्योरा दें केंद्रीय नेता

यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: केजरीवाल बोले, दिल्‍ली वालों ने आम आदमी पार्टी को देख लिया, हिमाचल में भी देख लें