विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में 597 JBT शिक्षकों को स्कूलों में मिली नियुक्ति, 10 दिन में करना होगा ज्वाइन; 18 हजार रुपये मिलेगी सैलरी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:22 PM (IST)

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर हिमाचल में 597 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति सूची जारी की ...और पढ़ें

597 चयनित शिक्षकों की लिस्ट जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

597 चयनित शिक्षकों की लिस्ट जारी (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 597 जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति सूची जारी

  2. 10 दिन के भीतर स्कूलों में कार्यभार संभालें

  3. 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा

राज्य ब्यूरो, शिमला। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य चयन आयोग हमीरपुर की सिफारिश पर 597 चयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है।

चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में तैनाती दी गई है। सभी को नियुक्ति आदेश जारी होने के 10 दिन के भीतर आवंटित स्कूल में प्रधानाचार्य या मुख्याध्यापक के समक्ष कार्यभार संभालना होगा। निर्धारित समय में ज्वाइन नहीं करने पर नियुक्ति प्रस्ताव स्वतः रद माना जाएगा।

इन शिक्षकों की नियुक्ति जॉब ट्रेनी आधार पर होगी। इन्हें 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। शुरुआती प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है, जिसे संतोषजनक प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

ज्वाइनिंग से पहले अभ्यर्थियों को अनुबंध पत्र निष्पादित करना होगा। स्कूल प्रमुख शैक्षणिक योग्यता, चरित्र प्रमाण पत्र और आरक्षित श्रेणियों सहित अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेंगे। सभी नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।