विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में अब मनमर्जी से नहीं होगी बिजली सप्लाई शटडाउन, मोबाइल एप पर लेनी होगी अनुमति

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 19 Sep 2026 02:06 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में अब बिजली लाइनों पर काम करने के लिए मनमर्जी से शटडाउन नहीं होगा। बिजली बोर्ड ने 'परमिट टू वर्क' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड ने शटडाउन के लिए एप लॉंच किया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड ने शटडाउन के लिए एप लॉंच किया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बिजली शटडाउन के लिए अब ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

  2. 'परमिट टू वर्क' मोबाइल ऐप के माध्यम से अनुरोध भेजा जाएगा।

  3. शिमला में 30 सितंबर तक ऐप का सफल ट्रायल किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब मनमर्जी से बिजली का शटडाउन नहीं होगा। बिजली बोर्ड ने लाइनों पर काम करने के लिए परमिट टू वर्क और शटडाउन लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली लाइनों में काम करने यानी शटडाउन लेने के लिए सब स्टेशन से जेई या लाइनमैन को फोन कर मौखिक रूप से अनुमति लेने की व्यवस्था के बजाय मोबाइल एप के माध्यम से पूरी प्रक्रिया दर्ज की जाएगी। 

मोबाइल एप किया तैयार

बोर्ड ने परमिट टू वर्क मोबाइल एप तैयार की है। इसके माध्यम से जिस तकनीकी कर्मचारी को बिजली लाइन पर काम करना है, वह एप पर शटडाउन और परमिट टू वर्क के लिए अनुरोध भेजेगा। अनुरोध में उसे कहां और क्या काम करना है, की जानकारी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद संबंधित अधिकारी को मोबाइल एप पर ही यह अनुरोध प्राप्त होगा और जांच के बाद मंजूरी दी जाएगी।

शिमला के बाद अन्य कार्यालयों में भी होगी व्यवस्था

बोर्ड के अनुसार, फिलहाल एप के पहले चरण के तहत शिमला शहर में 30 सितबंर तक ट्रायल होगा। ट्रायल सफल रहने के बाद इसे बिजली बोर्ड के अन्य कार्यालयों में भी लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चंबा को मिली HRTC की 10 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी; किन रूट पर दौड़ेंगी?