Move to Jagran APP

Himachal Politics: मल्लिकार्जुन खरगे से मिली प्रतिभा सिंह, संगठनात्मक मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बीते रोज देर सांय दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे से भेंट की। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Wed, 22 Mar 2023 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 11:02 PM (IST)
Himachal Politics: मल्लिकार्जुन खरगे से मिली प्रतिभा सिंह, संगठनात्मक मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा
मल्लिकार्जुन खरगे से मिली प्रतिभा सिंह, संगठनात्मक मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

शिमला, जागरण संवाददाता । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बीते रोज देर सांय दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे से भेंट की। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही नगर निगम शिमला के चुनाव होने वाले है। यह कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के दिशा निर्देश पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू की उपस्थिति में शिमला नगर निगम के तहत आने वाले कांग्रेस नेताओं, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा के अतिरिक्त वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षदों व अन्य पार्टी के प्रबुद्ध लोगों के साथ इन चुनावों बारे पहले दौर की विस्तृत चर्चा हो चुकी है।

संगठन मजबूत है इसीलिए प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों के लिये भी प्रदेश में संगठन को अभी से तैयारियों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत ही मजबूत है और यही वजह रही कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी है।

उन्होंने कहा कि संगठन का हर नेता व कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए वह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सरकार में पूरा मान सम्मान व अधिमान मिले।उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को प्रदेश में जल्द लागू किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.