विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Political crisis: 'हम बीजेपी के साथ हैं....', सुक्खू सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों के सुर तेज

Published: Wed, 28 Feb 2024 12:54 PM (IST)

Himachal Political crisis हिमाचल प्रदेश में सियासी उठा-पटक के बीच सरकार बदलने के आसार बने हुए हैं। कांग्रेस के मंत्री ...और पढ़ें

Himachal Political crisis: सुक्खू सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों के सुर तेज
Himachal Political crisis: सुक्खू सरकार के खिलाफ कांग्रेस विधायकों के सुर तेज

HighLights

  1. सदन में जमकर हंगामा हुआ
  2. नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के 15 विधायक सदन की कार्यवाही से निष्कासित
  3. कांग्रेस विधायकों के सुर भी पार्टी के खिलाफ तेज हो रहे हैं

जागरण संवाददाता, शिमला। (Himachal Political crisis) हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को अप्रत्याशित हंगामा देखने को मिला। हालत यहां तक पहुंचे कि सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा कागज व पुस्तकें तक न केवल लहराई गई बल्कि फेंकी भी गई। विपक्षी सदस्य सतपाल सिंह सत्ती व विपिन परमार अध्यक्ष व सचिव के आसन पर पहुंचे व वहां पर रखे दस्तावेजों, नियमों की पुस्तकों को सत्ता पक्ष के सदस्यों की ओर फेंका। 

भाजपा विधायकों को सदन से बाहर जाने के लिए कहा

कार्यवाही के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामे को देखते हुए उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा गया। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा विधायकों पर कार्रवाई का प्रस्ताव रखा। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया है।

हम भाजपा के साथ हैं... रवि ठाकुर

नौबत यह आ गई कि विधानसभा के भीतर आने के लिए कांग्रेस के विधायकों को प्रवेश पाने से रोका गया उनकी गाड़ियां भी रोकी गई। वहीं, कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर जब विधानसभा के अंदर प्रवेश कर रहे थे तो उनसे पत्रकारों ने पूछा कि आप कांग्रेस के साथ हैं या बीजेपी के साथ तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भाजपा के साथ हैं।

कांग्रेस विधायक जिन्होंने हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने से रोका गया धक्का मुक्की के बीच गाड़ियां अंदर आईं। इसी बीच भाजपा के कुछ विधायकों के तबीयत खराब हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

भाजपा विधायकों की हुई तबीयत खराब

मार्शल ने जय राम को पकड़ कर बाहर करने की कोशिश की। इस दौरान मार्शल के साथ धक्कामुके शुरू हो गई। भाजपा विधायकों को जबरन उठाया जा रहा है। सदन में डॉक्टर को बुलाया गया। विधायक रणधीर शर्मा का ब्लड प्रेशर को जांचा जा रहा है। भाजपा विधायकों का कहना है कि उन की तबीयत खराब हो रही है। भाजपा विधायकों को निष्कासित करने के बाद उन्होंने सदन में जमकर नारेबाजी की। सभी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। वे बाद में वेल में बैठ गए व नारेबाजी करने लगे।

इन्हें किया कार्यवाही से निष्कासित

जिन विधायकों को सदन की कार्यवाही से निष्कासित किया गया उनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, डॉ. हंसराज , डॉ. जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल , सुरेंद्र शौरी, दीपराज, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, दलीप ठाकुर व रणवीर सिंह निक्का को विधानसभा के कार्यवाही से निष्कासित किया गया।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, रोते हुए सीएम सुक्खू पर लगाए ये आरोप