विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बदले 7 HPS अधिकारी, DSP विजिलेंस फिरोज को शिमला में इंटेलिजेंस का जिम्मा

By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 06:51 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सात एचपीपीएस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया है। ऊना के डीएसपी विजिलेंस फिरोज खान को शिमला में इंटेलिजेंस का जिम्मा सौंपा गया है।

हिमाचल सरकार ने एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल सरकार ने एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में सात एचपीपीएस अधिकारी बदले।

  2. डीएसपी विजिलेंस फिरोज खान को शिमला इंटेलिजेंस का जिम्मा।

  3. बबीता राणा बनगढ़ में एएसपी, अजय कुमार मनाली एसडीपीओ बने।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सात एचपीपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की 22 अक्टूबर की अधिसूचना के अनुसार नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

बबीता बनगढ़ में एएसपी तैनात

2008 बैच की एचपीपीएस अधिकारी बबीता राणा, प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़, ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) तैनात की गई हैं।

डीएसपी विजिलेंस फिरोज को इंटेलिजेंस का जिम्मा

ऊना में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में डीएसपी रहे फिरोज खान, एचपीपीएस (2018), को शिमला में डीएसपी (इंटेलिजेंस) लगाया गया है। तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, मंडी में डीएसपी अजय कुमार-तृतीय, एचपीपीएस (2018), अब कुल्लू जिले के मनाली में उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) होंगे।

संजीव और हेमराज डीएसपी लीव रिजर्व

पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे संजीव कुमार-चतुर्थ, एचपीपीएस (2019), को जिला शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) नियुक्त किया गया है। ऊना में डीएसपी (मुख्यालय) रहे हेम राज, एचपीपीएस (2021), पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) होंगे।

विक्रांत बोंसरा शिमला मुख्यालय भेजे

मनाली में एसडीपीओ विक्रांत बोंसरा, एचपीपीएस (2022), को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) लगाया गया है। उनके पास केलंग, लाहुल-स्पीति में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी था। प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा में डीएसपी रहे हरीश कुमार शर्मा, एचपीपीएस (2013) को पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: 2023 बैच के HAS अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को SDM ग्रामीण शिमला का जिम्मा, जुन्गा में तहसीलदार पद पर थे कार्यरत