विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2023 बैच के HAS अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को SDM ग्रामीण शिमला का जिम्मा, जुन्गा में तहसीलदार पद पर थे कार्यरत

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 22 Oct 2026 06:24 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2023 बैच के एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण नियुक्त किया है। वे इससे पहले जुन्गा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे।

एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा एसडीएम शिमला ग्रामीण बने हैं।

एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा एसडीएम शिमला ग्रामीण बने हैं।

HighLights

  1. कार्तिकेय शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण नियुक्त किया गया।

  2. वे 2023 बैच के एचएएस अधिकारी हैं।

  3. पहले जुन्गा में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2023 बैच के एचएएस अधिकारी सहायक आयुक्त राजस्व कम तहसीलदार जुन्गा कार्तिकेय शर्मा को एसडीएम शिमला ग्रामीण का जिम्मा सौंपा है। वह एडीएम प्रोटोकाल शिमला ज्ञान सागर नेगी को इस अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। 

जुन्गा में बतौर तहसीलदार उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा। अब सरकार ने इन्हें पदोन्नत प्रशासनिक जिम्मेदारी देते हुए एसडीएम ग्रामीण शिमला नियुक्त किया है। एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए अनुभव हासिल किया है।

टुटू में एक साल बीडीओ रहे

एचएएस में चयनित होने के बाद उन्होंने लगभग एक वर्ष तक टुटू विकास खंड में बीडीओ के पद पर सेवाएं दीं। इसके बाद उन्हें जुन्गा में तहसीलदार नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का दायित्व संभाला। 

एक्साइज इंस्पेक्टर भी रहे

कार्तिकेय का प्रशासनिक अनुभव केवल एचएएस सेवाओं तक सीमित नहीं रहा है। इससे पहले वह आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में डीएफएससी के पद अपनी सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: IPS संजीव गांधी के विरुद्ध FIR, कॉन्स्टेबल के 1.87 लाख रुपये भुगतान में गड़बड़ी का आरोप; अवैध निकासी की भी जांच