विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: 2500 करोड़ क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देश छोड़कर थाइलैंड भाग रहा था

Published: Thu, 18 Jul 2024 11:16 PM (IST)

Himachal News देश छोड़कर भाग रहे 2500 करोड़ रुपये के मास्टरमाइंड को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

Himachal News: हिमाचल प्रदेश क्रिप्टोकरेंसी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।
Himachal News: हिमाचल प्रदेश क्रिप्टोकरेंसी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

HighLights

  1. पुलिस ने मामले के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।
  2. अब तक 70 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर।
  3. गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में मंडी के हेमराज, सुखदेव और हिमाचल के ऊना जिले के अरुण गुलेरिया और अभिषेक शामिल।

पीटीआई, शिमला। 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल पुलिस ने 2022 में सामने आए 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के मास्टरमाइंड में से एक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी आरोपी मिलन गर्ग (35) को बुधवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

उत्तरी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक धुल्लर ने बताया कि मिलन गर्ग कथित तौर पर नकली क्रिप्टोकरेंसी की डिजाइनिंग और मार्केटिंग में शामिल था। उन्होंने बताया कि मिलन गर्ग पहले घोटाला सामने आने के बाद दुबई भाग गए थे। लेकिन जून में भारत लौट आए थे। फिर से देश छोड़ कर भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच हिमाचल पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोच लिया।

सरगना अभी भी फरार

मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे अभिषेक ढुल्लर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शिमला लाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी, सरगना सुभाष शर्मा का मुख्य सहयोगी है, जो अभी भी फरार है।

अब तक 26 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और अब तक 70 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में मंडी के हेमराज, सुखदेव और हिमाचल के ऊना जिले के अरुण गुलेरिया और अभिषेक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal News: सेब पर मंडरा रहा खतरा, अल्टरनेरिया की चपेट में बगीचे, कांग्रेस नेता ने की बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग